अप्रैल,19,2024
spot_img

VIDEO मधुबनी में मछली-दारू पार्टी में युवती से छेड़छाड़, बवाल,अस्पताल निदेशक समेत 4 पर FIR

spot_img
spot_img

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। बिस्फी थाना के क्षेत्र के विद्यापति चौक के पंजाब नेशनल बैंक समीप एक निजी हॉस्पिटल शारदा नारायण हेल्थ क्लिनिक की छत पर चल रही दारू व मछली पार्टी के दौरान एक युवती से छेड़छाड़ पर बवाल मच गया। यह अस्पताल लगभग छह महीने से चल रही है। मामले में चार आरोपी समेत हॉस्पिल के निदेशक पर एफआईआर दर्ज की गई है।

जानकारी के मुताबिक हॉस्पिटल  के कंपाउंडर छत पर यारों के साथ शराब व मछली का पार्टी मना रहा था। इसी दौरान कोरियानी की युवती विद्यापति चौक से अपने घर को जा रही थी। शारदा नारायण क्लिनिक के कर्मी ने लड़की को देख नशे की हालत में अपने आप को रोक नहीं पाया।  उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए इशारा करने लगा।

इसी दौरान युवती का भाई मौके पर पहुंच गया। दोनों पक्ष से नोकझोंक होने लगी। आक्रोशित युवती भाई के साथ हॉस्पिटल पहुंच गई। वहां पहुंचकर जमकर हंगामा किया। परिजनों को सूचना दी गई। हंगामा सुनकर कोरियानी के ग्रामीण व बिस्फी के स्थानीय लोगों ने हॉस्पिटल में जमकर बवाल मचााया।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Muzaffarpur Court में तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी पर परिवाद वाला आपराधिक मुकदमा

आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। सूचना मिलते ही बिस्फी थानाध्यक्ष उमेश पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाकर सड़क जाम हटवाया।

आक्रोशित लोग आरोपी को गिरफ्तार करने व हॉस्पिटल को बंद करने की मांग कर रहें थे। पुलिस ने सभी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए निजी क्लिनिक में छापेमारी करना शुरू किया। पुलिस ने क्लिनिक से एक आरोपी अरूण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि बाकी तीन आरोपित फरार होने में कामयाब रहा।

यह भी पढ़ें:  First Phase Voting | Bihar Lok Sabha Election 2024 Live | नक्सल के 4 गढ़...Aurangabad, Gaya, Nawada और Jamui में, महापर्व का प्रथम दिन....वोट का चोट

बिस्फी थानाध्यक्ष उमेश कुमार पासवान ने बताया,शारदा नारायण क्लिनिक में स्टाफ की ओर से शराब के नशे में युवती के साथ छेड़छाड़ किया गया। इसमें युवती के लिखित आवेदन पर चार लोगों व हॉस्पिटल के डायरेक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपी अरूण कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं। बांकी आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| उदास पड़ा Gaighat | ये Beniabad में कैसा हादसा...चौकीदार Rajeshwar Sahni की करंट से मौत

देखिए पूरी  खबर देशज टीवी पर [su_youtube url=”https://youtu.be/p5aw5WJjVXA”] 

 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें