अप्रैल,20,2024
spot_img

यूपी के सीएम योगी झंझारपुर में गरजे कहा, कांग्रेस व राजद में वंशवाद को मिली है कमान

spot_img
spot_img

झंझारपुर, देशज टाइम्स मधुबनी ब्यूरो। स्थानीय ललित कर्पूरी स्टेडियम मैदान में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता पीएम,सीएम और पार्टी अध्यक्ष बनते है। कांग्रेस एवं राजद में ऐसा हो सकता है क्या। वहां सिर्फ वंशवाद वाले ही पार्टी की कमान संभालते हैं।

उन्होंने कहा कि जिस नक्सलवाद और अराजकता को नीतीश कुमार ने 15 साल पहले खत्म किया था उसी को लाने के लिए कम्युनिस्टों के साथ राजद महागठबंधन कर चुनावी मैदान में है। इसे पहचाने।एनडीए एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को साकार करने आया है। सबका साथ सबका विकास हमारा संकल्प है।

कहा, हमने सब के लिए काम किया तो हमें सबका वोट मिलना चाहिए। भाजपा जो कहती है वह करती है। पांच वर्षों पुरानी राम मंदिर का वादा पूरा किया। आज बिहार वासी कश्मीर में अपनी जमीन खरीद सकते हैं। पहले पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लेने में कांग्रेस को एटम बम का खतरा दिखता था।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | खजौली में बरात पहुंचने से पहले उठ गई भाई की अर्थी...

योगी ने कहा, अब न्यू इंडिया में भारत की तरफ टेढ़ी नजर से देखने वालों को घर में घुसकर जवाब दिया जाता है। हमारे पीएम ने देश के 80 करोड़ लोगों को कोरोना काल में निशुल्क अनाज देने का काम पूरा किया गया। उन्होंने झंझारपुर में नीतीश मिश्रा व राजनगर के रामप्रीत पासवान के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मौके पर सांसद रामप्रीत मंडल, पूर्व सांसद मांगीलाल मंडल,कामेश्वर चोपाल,नीतीष मिश्रा,रामप्रीत पासवान ने भी संबोधित किया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें