अप्रैल,19,2024
spot_img

#MadhubaniNews-सूमो-ट्रक की टक्कर में सेविका समेत तीन की मौत, एक जख्मी

spot_img
spot_img

मधुबनी,देशज न्यूज। सूमो व मालवाहक ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना अररिया संग्राम ओपी के पिपरौलिया की है। यहां, सूमो-ट्रक की टक्कर में सेविका व एक लड़की समेत तीन लोगों फुलपरास के बथनाहा केंद्र संख्या 31 की सेविका सह प्रखंड कोषाध्यक्ष प्रमीला देवी, लौकही के गढ़िया गांव के महावीर साह की छह वर्षीय पुत्री राधिका कुमारी व गढ़िया गांव के ही राम बहादुर साह के पुत्र गूंजेश्वर साह की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  School News | Bihar News | गर्मी की थपेड़ों से School की Timing Changed...अब Private और Government Schools में 10th तक की कक्षा सुबह 11:30 तक ही

 

वहीं, गढ़िया गांव के केंद्र संख्या 48 की सेविका सह आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन की लौकही प्रखंड अध्यक्ष सह जिला कोषाध्यक्ष काजल गुप्ता जख्मी हैं।

जानकारी के अनुसार, दोनों सेविकाएं संघ की बैठक से भाग लेकर लौट रही थी। देर रात घर वापस के दौरान पिपरौलिया में उनकी सूमो आगे जा रहे मालवाहक ट्रक से टकरा गई। सूमो का चालक घायल है, लेकिन खतरे से बाहर है। तीनो शवों को अभी अनुमंडल अस्पताल पर रखा गया है।स्थानीय पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Basopatti News| बासोपट्टी विद्यालय की रसोईया पवित्री की मिली खेत से लाश...Body पर हथियार के जख्म...Suspicion की मिस्ट्री@ Murder After Rape?

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें