अप्रैल,18,2024
spot_img

जहां होती है समस्त साधकों की इच्छा पूर्ण, वहां पहुंचे अपराधी, मधुबनी कालिकापुर ऐतिहासिक काली मंदिर में भीषण चोरी, लाखों के स्वर्ण आभूषण सोना की छतरी, नथिया लेकर चोर चंपत, लोग मान रहे इसे अपशकुन

spot_img
spot_img

मधुबनी। जिले के कलुआही थाना क्षेत्र के कालिकापुर पौराणिक काली मंदिर में शुक्रवार की रात चोरी हुई। शनिवार की सुबह मंदिर के पंडित व श्रद्धालु ने भगवती का पट खुला देख चौंक गए। बताया गया कि शुक्रवार की रात भोग राग आरती के बाद मंदिर का पट बंद किया गया।काली मंदिर कालिकापुर से  स्वर्ण आभूषण सहित नगद की चोरी की खबर है।  चोरी की वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश है। कलुआही

थाना क्षेत्र के कालिकापुर गांव स्थित ऐतिहासिक काली मंदिर में चोरी की वारदात से इलाके में लोग अपशकुन मान रहे है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब चार बजे  सुबह की नियमित पूजा अर्चना को काली मंदिर परिसर पहुचां। वहां मंदिर में जाने पर देखा कि मुख्य मंदिर( काली मंदिर) के गेट का ताला खुला है।
मां काली एवं भैरव को पहनाये गए चांदी का मुकुट सहित अन्य आभूषण गायब है। उसके बाद भंंडार घर का ताला खुला  पाया।  समान यत्र-तत्र बिखरे पड़े थे। स्टोर रूम का ताला टूटा हुआ है। स्वर्ण आभूषण  सोना की छतरी , नथिया, गायब है मंदिर संचालन के लिए रखे हुए नगदी रुपया भी नही है। मंदिर के पूजारी सहित अन्य ग्रामीणों ने करीब पांच लाख रुपए की चोरी का अनुमान बताया है।
 घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज किया गया है।भाजपा विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर ने पुलिस अधीक्षक से धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखने की मांग की है। वहीं भाजपा के विधान पार्षद ठाकुर ने जानकारी मिलते ही काली मंदिर पंहुचकर घटना स्थल का जायजा लिया।उन्होंने  पुलिस अधीक्षक मधुबनी से घटना का उदभेदन करवाने की मांग किया है।जहां होती है समस्त साधकों की इच्छा पूर्ण, वहां पहुंचे अपराधी, मधुबनी कालिकापुर ऐतिहासिक काली मंदिर में भीषण चोरी, लाखों के स्वर्ण आभूषण सोना की छतरी, नथिया लेकर चोर चंपत, लोग मान रहे इसे अपशकुन
यह भी पढ़ें:  Madhubani News | Ladniya News | बांग्लादेशी युवक धराया...बड़ी सनसनी है...इंडो-नेपाल बोर्ड पर, 8 मोबाइल सिम, एक मोबाइल, नेपाली करेंसी...तहकीकात....नेपाली बनकर कपड़े की दुकान

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें