अप्रैल,27,2024
spot_img

मधुबनी में हैवानियत की हद, नाबालिग मूक-बधिर लड़की से गैंगरेप कर दोनों आंखें भी फोड़ी

spot_img
spot_img
spot_img
मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो । हरलाखी थाना क्षेत्र के कौवाहा बरही गांव में दरिंदों ने एक मूक बाधिर नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप करने के बाद दोनों आंखें भी फोड़ कर हैवानियत की सारी हदें ही पार कर दी।
घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। पीड़ित लड़की की उम्र करीब 15 साल बताई गई है। वह बोल नहीं सकती है। गूंगी और बहरी भी है। (The extent of humanity in Madhubani, both eyes also broke after gang-raping a minor dumb-deaf girl) केवल वह अपराधियों को देख कर ही पहचान सकती थी। शायद इसी वजह से अपराधियों ने उसकी दोनों आंखें भी फोड़ दी।मधुबनी में हैवानियत की हद, नाबालिग मूक-बधिर लड़की से गैंगरेप कर दोनों आंखें भी फोड़ी
सभी अपराधी गांव के ही बताए जा रहे हैं। बहरहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में छापेमारी भी कर रही है। गांव व पंचायत के मुखिया रामएकबाल मंडल ने मोबाइल से फ़ोन कर पूरी जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित दिव्यांग लड़की घर से बाहर गांव के चौर में बकरी चराने गई थी। उसके साथ गांव के (The extent of humanity in Madhubani, both eyes also broke after gang-raping a minor dumb-deaf girl) और भी बच्चे गए हुए थे।
करीब ढाई बजे वहां से आकर एक बच्चे ने घटना के बारे में परजिनों को बताया। तब परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। जहां गांव से कुछ दूर बाद दूसरे गांव मनोहपुर गांव के निकट चौर में पीड़ित लड़की बेहोश पाई गई।परिजनों ने घायल अवस्था में पीड़ित दिव्यांग लड़की को उमगांव सीएचसी में भर्ती करा दिया। जहां चिकित्सकों ने लड़की की स्थिति नाजुक देखते हुए मधुबनी रेफर कर दिया।
पीड़ित परिजनों ने बताया कि लड़की के कपड़े फटे हुए थे। गुप्तांग में से खून निकल रहे थे। जिससे प्रतीत होता है कि उसका रेप करने के बाद पहचान न सके इसलिए आंखें भी फोड़ दिए गए हैं। सीएचसी के चिकित्सकों ने बताया कि लड़की के आंख कोई नुकीली चीज से फोड़ दिया गया है। एक आंख तो पूरी तरह फूटा हुआ है जिससे फूटे आंख बह रहे थे। दूसरी (The extent of humanity in Madhubani, both eyes also broke after gang-raping a minor dumb-deaf girl) आंख भी फूटा हुआ है। बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया गया है।
हरलाखी थाना के थानाध्यक्ष प्रेमलाल पासवान ने मोबाइल फ़ोन से बताया कि पीड़ितों का फर्द बयान नहीं मिला है। पीड़ित को जहां रेफर किया गया है वहां से बयान आने के बाद न्यायोचित कार्रवाई की जायेगी। वैसे अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। बेनीपट्टी सर्किल इंस्पेक्टर ने भी यह बताया कि बयान आने के (The extent of humanity in Madhubani, both eyes also broke after gang-raping a minor dumb-deaf girl)बाद सभी बिंदुओं पर जांच कर न्यायसंगत कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Patna News| पति-पत्नी पप्पू और पूजा....झूल गए फांसी के फंदे पर...उतरी दोनों की लाश...सामने पड़ी थी सुसाइड नोट

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें