अप्रैल,26,2024
spot_img

रहिका सेविका संघ की अध्यक्ष मीना, लालदाई सचिव, रेणु, पूनम, होमा, चंदा, अनिता, बबिता कमेटी में

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। रहिका प्रखंड स्तरीय आंगनबाड़ी कर्मचारी सेविका संघ का चुनाव कार्यक्रम हाई स्कूल रहिका परिसर में आयोजित की गई। प्रखंड स्तरीय सेविका संघ के गठन की अध्यक्षता जिला अध्यक्षा प्रमिला पूर्वे व कार्यकारिणी सदस्यों की देखरेख में हुई।

प्रखंड सेविका संघ की अध्यक्ष पद के लिए मीना कुमारी व सचिव पद पर लालदाई कुमारी को चुना गया। उपाध्यक्ष रेणु देवी व पूनम देवी, उप सचिव बीबी होमा खातून, चंदा मिश्र, अनिता देवी व बबीता देवी सहित 21 सदस्यों की कमेटी का पुर्नगठन किया गया।

चुनाव शांतिपूर्ण होने के बाद जिला अध्यक्षा प्रमिला पूर्वे ने सेविकाओं को संबोधित करते कहा, केंद्र व राज्य सरकार सेविकाओं के कार्यों को नजरअंदाज कर रही है। सेविकाओं की कम मानदेय व जीवनयापन भत्ता वृद्धि नहीं होने से परिवार का भरण पोषण करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।(rahika sevika sangh)

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Keoti News| Madhubani News | दरभंगा-जयनगर NH 527B बना हादसों का हॉट स्पॉट...Madhubani और Darbhanga के तीन लोगों की मौत

सेविका संघ अनेक बार सरकार को अपनी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने के लिए आवाज बुलंद किया है। उन्होंने बताया, हमलोगों को प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया है, सेविका को सभी सुविधाएं मुहैया की जाएगी। सरकार के भरोसे से सेविकाओं का मनोबल बढ़ा है। प्रखंड संघ ने जिला संघ को चुनाव कराने के लिए धन्यवाद दिया।(rahika sevika sangh)

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें