अप्रैल,25,2024
spot_img

प्लूरल्स पार्टी की सुप्रीमो पुष्पम प्रिया चौधरी ने मधुबनी के बिस्फी से भरा नामांकन

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्लूरल्स पार्टी की सुप्रीमो पुष्पम प्रिया चौधरी ने मधुबनी जिले के बिस्फी विधानसभा क्षेत्र से नामजदगी के पर्चे भरे। शुक्रवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ उन्होंने डीआरडीए स्थित डीडीसी के कार्यालय कक्ष में अपना नामांकन किया।

नामांकन के बाद उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि वे मिथिलांचल और मगध दो जगह से चुनाव लड़ रही हैं। मधुबनी जिले के बिस्फी विधानसभा से वह नामजदगी के पर्चे दाखिल किए हैं। बिस्फी विधानसभा क्षेत्र एक खास समीकरण से वहां जीत होती आ रही है। मेरा समीकरण लोगों का समीकरण है।

पूरे बिहार में जितने भी लोग हैं वह सभी हमारे अपने हैं । वहीं मगध क्षेत्र से पटना के बांकीपुर सीट से वे चुनाव मैदान में उतरी हैं। पुष्पम प्रिया चौधरी का कहना है कि उनके लिए सभी लोग एक समान हैं। उन्हें सभी के लिए काम करना है। उन्हें जितनी भी बातें चुनावी एजेंडा में शामिल किया है उन तमाम बातों पर खरी उतरेंगी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Madhwapur News |Nepal के मटिहानी में आग बनीं प्रचंड....200 घर जले, करोड़ों की नसीब खाक...12 बजे दोपहर की आग, 10 घंटे बाद भी बुझी नहीं...लहकीं...राख बनते झड़ते गए हजारों परिवारों के अरमान

प्लुरल्स पार्टी पूरे बिहार में अपना उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारी हैं। वह खुद को सीएम पद का उम्मीदवार भी पूर्व में ही घोषित कर चुकी हैं।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें