अप्रैल,19,2024
spot_img

बेनीपट्‌टी के मोहम्मदपुर में उपद्रवी तत्वों की अशांति फैलाने की फिर कोशिश के बीच, आज महागठबंधन के मधुबनी बंद के दौरान पुलिस प्रशासन चहुंओर मुस्तैद

spot_img
spot_img
मधुबनी। जिले में शनिवार को  महागठबंधन की ओर से बेनीपट्टी के मोहम्मदपुर गांव में नरसंहार के खिलाफ बंद के आह्वान पर पुलिस प्रशासन सर्वत्र सजग रहा। हालांकि,बेनीपट्टी के मोहम्मदपुर गांव में शुक्रवार को कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा अशांति फैलाने का प्रयास किया गया। लेकिन पुलिस प्रशासन की सूझबूझ से मामले को तत्काल नियंत्रण में कर लिया गया।
बेनीपट्टी बाजार में तथा मोहम्मदपुर के इर्द-गिर्द के गांव में पुलिस बल टाटा 407 पर तैनात होकर दस्त लगाई है। इधर खजौली थानान्तर्गत जगह-जगह पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखा।फुलपरास थानान्तर्गत एनएच-57 व इलाके के विभिन्न चौक चौराहा पर थाानाध्यक्ष के नेतृत्व में मुुस्तैदी बरती गई।
जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों अमन -चयन बहाल के लिए शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किया गया था। जिला के बेनीपट्टी बाजार व मुख्यालय सहित मोहम्मदपुर गांव के आसपास  यहां प्रशासन सतर्क दिखा। दंगा नियंत्रक फोर्स को सभी जगह लगाया गया । शनिवार को सुबह से ही सड़कों पर पुलिस प्रशासन चहलकदमी करते हुए देखे गए।सुबह बेनीपट्टी के थानाअध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी द्वारा पुलिस जवान के दस्ता को कई आवश्यक निर्देश दिया गया।बेनीपट्‌टी के मोहम्मदपुर में उपद्रवी तत्वों की अशांति फैलाने की फिर कोशिश के बीच, आज महागठबंधन के मधुबनी बंद के दौरान पुलिस प्रशासन चहुंओर मुस्तैद
इसी बीच आरक्षी अधीक्षक डॉ सत्यप्रकाश ने बेनीपट्टी थाना सहित जिले के अनुमंडल एवं प्रखंड मुख्यालयों में भी पुलिस बल को सतर्क रहने की आदेेश दिया। सभी जगहों पर स्थिति को पूर्णतः नियंत्रण में रखने की नसीहत दिया गया । कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है।
यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Laukahi News | घर के बरामदे पर सो रहे अय्यूब की चेहरे में गोली मारकर हत्या, सुबह जब परिजन उठे...सामने पड़ी थी लाश...Bullet Plate

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें