अप्रैल,18,2024
spot_img

फुलपरास के लौकही में भीषण अग्निकांड, नौ घर जलकर राख, ग्रामीणों की दिलेरी ने धधकते अरमानों को आंखों देखा

spot_img
spot_img
मधुबनी। जिले के फुलपरास अनुमंडल क्षेत्र के लौकही प्रखंड में सोमवार की देर रात नौ घर जलकर राख हो गया। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक लौकही के  भगवानपुर गांव के नयाटोला बस्ती में एकाएक आगजनी की लपट में नौ परिवार गृह विहीन हो गए।
मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने आगजनी की सूचना प्रशासन को दी है।
सूचनानुसार टोला के  लोग रात में भोजन के पश्चात बिस्तर पकड़े।इसी बीच बगल के मवेशी घर से सुलगती आग तेज धधकने लगी।टोला पर लोग सजग हुए।आगजनी की घटना से  किसी प्रकार की कोई दुर्घटनाग्रस्त नही हुयी है। चारों ओर से आग की लपट बढती गई।ग्रामीणों ने एकजुट होकर किसी तरह आग पर काबू पाया।तब तक बस्ती के नौ परिवारों का घर जलकर राख हो गई।
आग लगने से दैनिक उपभोग की सभी वस्तुएं जल कर राख हो गया। सभी पीड़ित परिवारों ने इस कांड की सूचना मंगलवार की सुबह अंचलाधिकारी को दिया है।तत्काल अंचल कार्यालय द्वारा घटनास्थल मुआयना की सूचना है।
यह भी पढ़ें:  Madhubani News | Ladniya News | बांग्लादेशी युवक धराया...बड़ी सनसनी है...इंडो-नेपाल बोर्ड पर, 8 मोबाइल सिम, एक मोबाइल, नेपाली करेंसी...तहकीकात....नेपाली बनकर कपड़े की दुकान

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें