मार्च,28,2024
spot_img

पंडौल के जमशम गांव की झोपड़ी से भारी मात्रा में शराब जब्त, 5 लाख की बताई जा रही कीमत

spot_img
spot_img

पंडौल/संवाद। स्थानीय थना क्षेत्र में लगातार छापामारी कार्रवाई के बावजूद न शराब बिक्री रुक नही रहा है। तथा इस धंधे से जुड़े लोग में कानून का डर भी नही दिखा जा रहा है। एक बार फिर पंडौल थाना क्षेत्र में शराब की बड़ी खेप जब्त की गई है। पंडौल थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि  थाना क्षेत्र के जमशम में शराब का स्टॉक उतारने की खबर मिली थी। देशज टाइम्स ने इस खबर को सबसे पहले दिखाया था।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha | Jhanjharpur Seat | झंझारपुर लोकसभा सीट...मैं जनता हूं... उन्हीं की शह से उन्हें मात करता रहा हूं...

सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग मधुबनी व पंडौल थाना ने संयुक्त रूप से जमशम में छापेमारी किया। जिसमें जमशम कुंआ टोला निवासी गंगा राम के झोपड़ी से 116 कार्टन में 2784 बोतल शराब जब्त किया गया।

जब्त शराब 1044 लीटर है,जिसका अनुमानित कीमत पांच लाख बताया जा रहा है। जब्त की गई शराब को उत्पाद विभाग मधुबनी व पंडौल थाना पुलिस के द्वारा देर रात्रि थाना पर लाया गया। इस मामले में पंडौल थाना में थानाध्यक्ष अनोज कुमार के बयान पर गंगा राम व एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, हशीश, गांजा, प्रतिबंधित दवा, Indian और Nepali Currency के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें