अप्रैल,26,2024
spot_img

दरभंगा में अंजाम देने वाला फुलपरास थाना का नकली थानेदार लोडेड देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

लदनियां, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो । अपराध जगत के पर्याय बने फुलपरास थाना के नकली थानेदार शातिर अपराधी अशोक बिराजी को लदनियां थाना पुलिस ने नाटकीय ढंग से लोडेड देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर चैन की सांस ली है। इस बाबत लदनियां थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अशोक के विरुद्ध एएसआई राजकेश्वर सिंह के लिखित बयान पर बुलेट बाइक जब्त कर आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया।

उन्होंने बताया कि आरोपित सुपौल,दरभंगा एवं मधुबनी सहित कई जिलों में दो दर्जन से अधिक संगीन मामले के अंजाम देने चुके हैं। कई मामले के मोस्ट वांटेड है। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर की रात गुप्त सूचना मिली कि अशोक बिराजी बुलेट मोटर साइकिल ( बीआर एस 4851) से  जयनगर से खुटौना की ओर जा रहा है।

हमने रात्रि गश्ती में निकले एएसआइ राजकेश्वर सिंह को इसकी सूचना दी। उन्होंने पथराही चैक के पास वाहन चेकिंग लगा दिया। तबतक बुलेट बाइक जयनगर ओर से वहां पहुंची। बाइक चालक पूछने पर अपना नाम अशोक बिराजी बताया। तलाशी करने पर डिक्की से एक लोडेड देसी कट्टा और एक खोखा बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Madhubani Court News| नाबालिग लड़की का दुष्कर्मीं...दरिंदे मनोज को 20 साल की सजा, POCSO Court Special Judge Divesh Kumar का कड़ा फैसला

इस बाबत एएसआइ राजकेश्वर सिंह के लिखित बयान अशोक बिराजी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया  गिरफ्तार अपराधी अशोक बिराजी लदनियां थाना के  ट्रक चाक लूट कांड में वांटेड है। वे 23 जुलाई 020 की रात फुलपरास थाना के नकली थानेदार बनकर अन्य अपराधियों के साथ पथराही गांव में खुटौना तेनुआही आरसीडी पथ पर एनएच निर्माण कम्पनी के ट्रक चालक व मजदूरों से 15000 नकद व मोबाइल लूटा था।

ट्रक नरहिया बाजार से करौन्हा जा रही थी। इस बाबत ट्रक चालक के लिखित बयान पर लदनियां थाना में केस संख्या-148/020 दर्ज है। केस में नामजद अशोक बिराजी,केशव कुमार,अरुण कुमार,कर्ण कुमार एवं किसन कुमार को नामजद बनाया गया। जिसमें अशोक बिराजी को छोड़कर अन्य चार नामजद को गिरफ्तार कर पूर्व में ही न्यायिक हिरासत मधुबनी भेजा जा चुका है। जबकि इस कांड के मुख्य आरोपित अशोक बिराजी दो माह से फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Biraul News | Begusarai G.D college से लौट रहे बिरौल के युवक रोशन की हत्या, भाई रंजन ने कहा, गाड़ी से कुचलकर मेरे भाई को मार डाला!

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें