अप्रैल,27,2024
spot_img

मजदूरी करके घर लौट रही महिला को ऑटो ने कुचला, मौत, उबले हरलाखी के ग्रामीण

spot_img
spot_img
spot_img

हरलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। हरलाखी थाना क्षेत्र के पिपरौन गांव में ऑटो की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई। घटना सोमवार की देर शाम की है। महिला की पहचान गांव के ही बिपति कुमार की 28 वर्षीय पत्नी बबिता देवी के रूप में हुई है।

स्थानीय समाजसेवी दीपक प्रसाद महतो ने जानकारी देते बताया, महिला मजदूरी करके अपने घर लौट रही थी। जहां पिपरौन बाजार के निकट निर्माणाधीन एनएच सड़क पर दूसरी दिशा से आ रहे ऑटो ने महिला को रौंद दिया। इससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई।

ग्रामीणों ने ऑटो चालक को मौके पर ही पकड़ लिया।घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मगर खबर लिखे जाने तक पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची थी। हालांकि थानाध्यक्ष प्रेम लाल पासवान ने बताया, घटना की सूचना मिली है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Bisfi News|विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या...जब मर गईं, जाकर Darbhanga दिल्ल्ली मोड़ के Private Hospital में करा दिया Admitted

पुलिस घटना स्थल पर पहुंच रही थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया, महिला की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिजनों के लिए मुआवजे की भी मांग की है।मजदूरी करके घर लौट रही महिला को ऑटो ने कुचला, मौत, उबले हरलाखी के ग्रामीण

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें