अप्रैल,26,2024
spot_img

महिला से दुर्व्यवहार, थानाध्यक्ष ने भी लगाई फटकार, इंसाफ के लिए बेनीपट्‌टी एसडीपीओ से गुहार

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। सोनई गांव की एक महादलित महिला शिवशंकर राम की पत्नी पीड़ित महिला राजकुमारी देवी ने खिरहर थानाध्यक्ष पर मामले में केस नहीं लेने व थाने में गाली गलौज करने के अलावे कई गंभीर आरोप लगाते बेनीपट्टी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर थानाध्यक्ष के विरुद्ध शिकायत की है।

 

दिए गए शिकायत में बताया गया है, खिरहर थाना क्षेत्र के सोनई गांव में महिला जब अपने एक पड़ोसी के घर मजदूरी का काम कर रही थी तो उसका दबंग पड़ोसी रामकिशोर साह व उसके घर के लोगों ने महिला से अश्लील दुर्व्यवहार व मारपीट किया। जिससे महिला जख्मी हो गई। जख्मी हालत में महिला को उमगांव सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हरलाखी थाना की पुलिस ने घायल महिला का फर्द बयान लिया। महिला से दुर्व्यवहार, थानाध्यक्ष ने भी लगाई फटकार, इंसाफ के लिए बेनीपट्‌टी एसडीपीओ से गुहारउसके बावजूद थाना में पुलिस ने अबतक केस दर्ज नहीं किया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर आरोपी के साथ मिलीभगत मामले को दबाने का भी आरोप लगाया है।

तत्पश्चात महिला जब अपने पति के साथ थाना में केस दर्ज करवाने पहुंची तो यह भी आरोप लगाया गया है कि थानाध्यक्ष ने महिला से गाली गलौज कर व धक्का देकर भाग जाने को कहा नहीं तो अंदर कर देंगे। महिला ने यह भी कहा है कि थाना में लगे सीसीटीवी कैमरे में सबकुछ रिकॉर्ड भी हो गया होगा।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Ladniya News | लदनियां में गेहूं के भूसे में लगी आग में 70 साल के बुजुर्ग कृषक की जिंदा जलकर मौत

उसके बाद महिला अनुसूचित थाना मधुबनी भी गई लेकिन वहां भी खिरहर थानाध्यक्ष के दवाब में केस नहीं लिया गया। हालांकि इस संबंध में थानाध्यक्ष गोपाल कृष्ण का कहना है कि महिला की ओर से  लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। जांच में सबकुछ साफ हो जाएगा।महिला से दुर्व्यवहार, थानाध्यक्ष ने भी लगाई फटकार, इंसाफ के लिए बेनीपट्‌टी एसडीपीओ से गुहार

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें