अप्रैल,19,2024
spot_img

मधुबनी सदर अस्पताल के पोस्टमार्टमकर्मी पर शंकर चौक पर दिन-दहाड़े जानलेवा हमला

spot_img
spot_img

मधुबनी,madhubni देशज टाइम्स ब्यूरो। शहर के बाटा चौक मोहल्ला में बुधवार दोपहर लोगों ने सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम कर्मी गुड्डू कुमार मल्लिक पर जानलेवा हमले कर दिये। सिर पर गंभीर चोट आने से वह बुरी तरह जख्मी हो गया।

परिजन उन्हें बचाने आए तो उसके साथ भी बुरी तरह मारपीट की गई। घटना में तीन लोग जख्मी हुए हैं। स्थानीय लोगों ने जख्मियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलते ही नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। दारोगा महेश सिंह ने सदर अस्पताल पहुंचकर जख्मियों का बयान कलमबंद किया है।

उन्होंने बताया कि आधा दर्जन से अधिक लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जख्मी मीरा देवी ने बताया कि उसका लड़का गुड्डू मल्लिक अस्पताल से खाना खाने घर आ रहे था।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | पान दुकान में आगजनी, दुकान में लगा दी अपराधियों ने आग, 5 लाख की दुकान को आग से बचने में खुद झुलसे Bisfi के Sumanjeet

इसी दौरान कैलाश मल्लिक, सन्नी मल्लिक, राहुल मल्लिक, आकाश मल्लिक एवं अन्य लोगों ने चाकू, लोहे के रड और ईट पत्थर से हमला कर दिये। वह बचाने गई तो इनके साथ भी बुरी तरह मारपीट की। नगर थानाध्यक्ष धरमपाल ने बताया कि जख्मी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।मधुबनी सदर अस्पताल के पोस्टमार्टमकर्मी पर शंकर चौक पर दिन-दहाड़े जानलेवा हमला

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें