अप्रैल,19,2024
spot_img

MadhubaniNews-छठ में कोरोना गाइडलाइन का करें पालन: एसडीएम

spot_img
spot_img

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। लोक आस्था का महान पर्व छठ को लेकर बेनीपट्टी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। आयोजित बैठक में एसडीएम अशोक कुमार मंडल ने कहा कि इस वर्ष छठ कोविड-19 के मद्देनजर मनाया जाएगा। इसमें भीड़ पर काबू करने के साथ किसी भी घाट के समीप खाद्य सामग्री की दुकान चालू नहीं होने चाहिए।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | पान दुकान में आगजनी, दुकान में लगा दी अपराधियों ने आग, 5 लाख की दुकान को आग से बचने में खुद झुलसे Bisfi के Sumanjeet

इसके लिए प्रशासन के साथ पूजा समिति को भी सतर्क रहना होगा। वही,छठ घाट पर विशेष साफ सफाई के साथ चूना का छिड़काव कराये। वही,एसडीएम ने घाट पर छोटे छोटे बच्चों पर निगरानी रखने का निर्देश दिया। एसएचओ महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सभी छठ घाट पर पुलिस बल मुस्तैद रहेगी। ताकि,किसी भी अप्रिय घटना पर लगाम लगाया जा सके।

वहीं, बीडीओ मनोज कुमार ने सभी लोगों से शांतिपूर्वक छठ मनाए जाने का अपील की। बैठक में पैक्स अध्यक्ष प्रेमशंकर राय,अनिल झा,धर्मेंद्र साह,अनुराग सहनी,लालबाबू झा,विजय यादव,नीलाम्बर गुप्ता,देवेंद्र यादव आदि लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | पान दुकान में आगजनी, दुकान में लगा दी अपराधियों ने आग, 5 लाख की दुकान को आग से बचने में खुद झुलसे Bisfi के Sumanjeet

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें