मार्च,29,2024
spot_img

मधुबनी में महिला को बीच चौराहे पर लाकर सेविका समेत अन्य महिलाओं ने जमकर पीटा,13 पर FIR

spot_img
spot_img

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो।  जिले के अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में  एक महिला को बीच चौराहे पर जमकर पीटा गया है। यह कहर खुद महिलाओं ने बरपाते हुए आंगनबाड़ी सेविका की अगुवाई में पीड़िता को लाठी-डंडे से बुरी तरह पीटकर उसके कपड़े तक फाड़ दिए।

जानकारी के अनुसार, पिटाई से लहूलुहान महिला हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रहीं लेकिन सामने मौजूद पुरुषों ने उसे बचाने की तनिक भी कोशिश नहीं की। अब,  स्थानीय पुलिस पूरे मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए कई महिलाओं को आरोपी बनाया है।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha | Jhanjharpur Seat | झंझारपुर लोकसभा सीट...मैं जनता हूं... उन्हीं की शह से उन्हें मात करता रहा हूं...

जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला का गांव की ही आंगनवाड़ी सेविका लीला देवी व उनके पति मोती महतो से विवाद चल रहा था।इसको लेकर अंधराठाढ़ी थाना में लिखित शिकायत भी दर्ज है।  इसी को लेकर घटना को अंजाम दिया गया।आरोपी  पीडि़ता को घर से घसीटते हुए गांव के चौक पर लाकर उसके साथ मारपीट की। मामले में तेरह लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News : Gaighat में सड़क से 50 फीट पर...फेंका मिला युवक का शव, हत्या या...?

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें