अप्रैल,25,2024
spot_img

मधुबनी में प्रेमी ने घर ले जाने से किया इंकार तो कोर्ट में ही छत से कूद गई प्रेमिका…फिर क्या हुआ

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रेमी ने घर ले जाने से इंकार किया तो प्रेमिका कोर्ट में ही छत से कूद गई। जख्मी हालत में पुलिस ने तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

लड़की के हाथ-पैर, कमर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कामिनी वाला नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय के साथ कोर्ट परिसर पहुंची।

प्रेमी व उसके पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब साढे तीन बजे मजिस्ट्रेट कोर्ट बिल्डिंग से नीचे आने के दौरान यह घटना घटी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Madhwapur News |Nepal के मटिहानी में आग बनीं प्रचंड....200 घर जले, करोड़ों की नसीब खाक...12 बजे दोपहर की आग, 10 घंटे बाद भी बुझी नहीं...लहकीं...राख बनते झड़ते गए हजारों परिवारों के अरमान

घटना के बाद सिविल कोर्ट से लेकर सदर अस्पताल तक अफरा तफरी मच गई। अपहरण के एक मामले में कलुआही पुलिस प्रेमी और प्रेमिका का बयान दर्ज कराने कोर्ट पहुंची थी।

सदर एसडीपीओ कामिनी वाला ने बताया कि कलुआही थाना क्षेत्र के हरिपुर डीह टोल की राजू कुमार मिश्र का गांव के ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के गायब होने पर अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | Basopatti News | India-Nepal Border पर ग्रामीणों की दुस्साहस, SSB जवानों पर पथराव, हथियार छीनने की कोशिश, जवान जख्मी

लड़की ने मजिस्ट्रेट के सामने राजू कुमार को अपना पति बताते हुए उसके साथ जाने की इच्छा जताई थी। कोर्ट से बाहर निकलने के बाद राजू ने लड़की को साथ ले जाने से इंकार कर दिया। इससे नाराज होकर लड़की ने छत से छलांग लगा दी। एसडीपीओ ने बताया कि लड़की का दाहिना हाथ एवं पैर फैक्चर हो गया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | Khajauli News | फुटबॉल स्टेडियम में टाइल्स कटिंग कर रहे Muzaffarpur के मजदूर की करंट से मौत

कई अन्य जगहों पर भी चोटें आई है। राजू कुमार एवं उनके पिता विनोद मिश्र को हिरासत में लिया गया है। लड़की के बयान के अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।मधुबनी में प्रेमी ने घर ले जाने से किया इंकार तो कोर्ट में ही छत से कूद गई प्रेमिका...फिर क्या हुआ

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें