अप्रैल,24,2024
spot_img

मधुबनी में रक्षा बंधन मनाने मायके जा रही महिला समेत 3 बाइक सवार की मौत

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। रक्षा बंधन के दिन बड़ा हादसा हुआ है। बाइक व एक वाहन की टक्कर में तीन बाइक सवारों की मौत हो गई है। मामला लौकही थाना क्षेत्र के नवटोली गांव के समीप एनएच-57 से जुड़ा है। यहां दोनों की आमने-सामने की टक्कर में तीन बाइक सवार की मौत हो गई।

इसमें एक महिला व एक किशोर समेत चालक शामिल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला व किशोर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि एक अन्य की मौत फुलपरास अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।

जानकारी के अनुसार, मौके पर पहुंचकर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने दोनों शव को जब्त कर लिया जबकि एक अन्य बाइक चालक को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भेजा लेकिन बाद में उसकी भी मौत हो गई। मौके पर ही बाइक सवार बेलहा मझौरा गांव की 55 वर्षीय जीवछी देवी व 14 वर्षीय आनंद मंडल की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

यह भी पढ़ें:  Bihar News | Accident News| बरात की बोलेरो की ट्रक से भिड़ंत, दो मासूमों समेत तीन की मौत

वहीं, तीसरे बाइक सवार 22 वर्षीय जीतेंद्र मंडल का इलाज के क्रम में फुलपरास चिकित्सालय में मौत हो गई। बताया जाता है,  जीवछी रक्षाबंधन के मौके पर अपने मायके नवटोली जा रही थी।  एनएच-57 पर नवटोली चौक पर सड़क पार करने के दौरान पीछे से आती तेज रफ्तार चार चक्का वाहन ने ठोकर मार दी।

ग्रामीणों ने गंभीर रूप से जख्मी जीतेंद्र मंडल को आनन-फानन में फुलपरास चिकित्सालय पहुंचाया, लेकिन उसने भी वहां दम तोड़ दिया। तीनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चार चक्का वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। चालक फरार होने में सफल रहा। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics News | Lok Sabha Elections 2024 | हुज़ूर... आपका भी एहतराम करता चलूं

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें