अप्रैल,25,2024
spot_img

मधुबनी में बच्चों के साथ तालाब में नहाने गए आठ वर्षीय बालक की डूबने से मौत, कोहराम

spot_img
spot_img
spot_img

हरलाखी, देशज टाइम्स मधुबनी ब्यूरो। स्थानीय थाना क्षेत्र के हुर्राही गांव में नहाने के क्रम में तालाब में डूबने से एक आठ वर्षीय बालक की मौत हो गयी.मृत बालक की पहचान अनिल राउत की आठ वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार के रुप में किया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को करीब दो बजे गांव के कुछ बच्चे नहाने के लिए गांव से उत्तर कुंडल तालाब में गया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Motihari News| CRIME BRANCH का अधिकारी बनकर आए अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी से ठग लिए 5 लाख के जेवरात

इसी दौरान मृतक आदर्श का पांव पिछड़ गया। वह गहरे पानी में जाने के बाद डूबने लगा। बालक को डूबते देख अन्य बालकों ने शोर मचाना शुरू किया।  बच्चों की शोर सुन कुछ ही दूर पर धान की रोपनी कर रही बालक की मां उषा देवी तालाब पहुंची। आनन-फानन में तलाब से अपने पुत्र को बाहर निकाली।

इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से पीएचसी उमगांव ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष विनय कुमार शर्मा, एएसआइ धर्मेन्द्र कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंची। परंतु परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया। मां ने स्थानीय मुखिया, सरपंच व ग्रामीणों के समक्ष पंचनामा बनाकर पुलिस को दे दी। इधर, इस घटना से आहत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। गांव में मातम पसरा है।

यह भी पढ़ें:  Indian Railway | Bihar News | Bihar Special Train | रेल यात्री कृपया ध्यान दें....Darbhanga, Samastipur, Muzaffarpur के लिए अनारक्षित Special Trains की भरमार, Summer Special Trains की बहार

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें