अप्रैल,26,2024
spot_img

मधुबनी के महमदपुर गांव पहुंचे डीएम-एसपी, नरसंहार में मरे लोगों के परिजनों से मिले, दिया आश्वासन, कराया अनशन खत्म

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बीती रात अधिकारियों के साथ महमदपुर कांड में मृतक के परिजनों से भेंट की। इस दौरान जिलाधिकारी ने मृतक के परिजन को हरसंभव सरकारी मदद करने का आश्वासन दिया।

 

 

 

मिली जानकारी के अनुसार डीएम ने परिजन को सरकारी नौकरी व मुआवजा का आश्वासन दिया। डीएम के आश्वासन के बाद मृतक के परिजन ने अनशन खत्म कर दिया। गुरुवार की शाम मृतक के परिजनों ने पूरे गांव में प्रतिरोध मार्च निकालते हुए महमदपुर चौक पर सड़क पर बैठकर जाम कर दिए थे।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Keoti News| Madhubani News | दरभंगा-जयनगर NH 527B बना हादसों का हॉट स्पॉट...Madhubani और Darbhanga के तीन लोगों की मौत

 

 

इससे पूर्व परिजन अनशन पर भी अपने मांग के समर्थन में बैठ गए थे। परिजन पूरे घटना की जांच सीबीआई से कराने, मुआवजा,सदस्य को सरकारी नौकरी, बच्चों के शिक्षा की व्यवस्था, घटना के अभियुक्तों को स्पीडी ट्रायल करा सजा दिलाने की मांग कर रहे थे। मौके पर एसडीओ अशोक कुमार मंडल,डीएसपी अरुण कुमार सिंह,बीडीओ मनोज कुमार आदि अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jhanjharpur News | बड़ा हादसा...NH 57 पर Rajasthan से Guwahati जा रहा मूंगलफली लदे ट्रक में लगी आग..फिर ये हुआ?

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें