अप्रैल,19,2024
spot_img

मधुबनी में सड़क किनारे लगे वाहन से हो रही जाम की समस्या, उत्पाद विभाग के जब्त वाहन लगे हैं सड़क किनारे

spot_img
spot_img

मधुबनी। सड़क किनारे लगे जब्त वाहनों से हर दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। उत्पाद विभाग के द्वारा शराब लगे ट्रक और अन्य वाहन को जब्त किया गया है। जो विभाग के आगे सड़क पर लगा हुआ है। जिससे सड़क की चैड़ाई काफी कमतर यहां पर हो गयी है। जबकि थाना चैक से परिवहन विभाग होते हुए हॉस्पीटल रोड और राघोनगर जाने वाली यह मुख्य सड़क है। इस मार्ग में कचहरी,पीएचइडी,खादी भंडार,स्टेडियम रोड,नगर परिषद,एसबीआई सहित कई महत्वपूर्ण सरकारी व गैरसरकारी कार्यालय हैं। इस होकर ही लोग स्टेडियम रोड, भौआड़ा होते हुए रैयाम व दरभंगा भी आते जाते हैं।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | पान दुकान में आगजनी, दुकान में लगा दी अपराधियों ने आग, 5 लाख की दुकान को आग से बचने में खुद झुलसे Bisfi के Sumanjeet

इतना ही नहीं मधुबनी दरभंगा मुख्य मार्ग एसएच जाम होने और इसपर अधिक भीड़ होने के बाद इस रास्ते पर ही अधिक भीड़ होती है। लोगों का इस सड़क पर काफी दबाव रहता है। लेकिन इस पर जो वाहन लगा है,उससे यहां पर हर दिन जाम की समस्याएं रहती है। लोगों को यहां पर काफी परेशानी होती है। स्थानीय निवासी सोगारथ पासवान,रंजीत पाठक एवं संजय मिश्रा आदि ने बताया कि इस जब्त वाहन को अन्यत्र लगाया जा सकता है।मधुबनी में सड़क किनारे लगे वाहन से हो रही जाम की समस्या, उत्पाद विभाग के जब्त वाहन लगे हैं सड़क किनारे

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें