अप्रैल,19,2024
spot_img

माले ने मधुबनी में पूछा-भूमिहीनों को बासगीत पर्चा के लिए कब मिलेगी जमीन

spot_img
spot_img

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। भाकपा माले व किसान महासभा ने संयुक्त रुप से रहिका प्रखंड मुख्यालय के समक्ष प्रतिवाद मार्च निकाला। प्रतिवाद मार्च के बाद भाकपा माले के नेताओं ने मांग पत्र का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा।

प्रतिवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता करते अंचल सचिव अनिल सिंह ने कहा कि सरकार भूमिहीनों को अतिक्रमण हटाने के नाम पर आवासीय भूमि पर घर उजाड़ने का काम कर रही है। भूमिहीनों को बासगीत पर्चा के लिए पांच डिसमिल जमीन मुहैया कराने का चुनाव में वादा किया था।

किसान महासभा के जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार झा ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों के बाढ़ एवं विभिन्न रोगों से फसल बर्बादी होने पर मुआवजा राशि देने से पिछे हट रही है। कार्यक्रम में मनोज कुमार झा, राम खेलावन पासवान, वृहस्पति सदाय,जीबछ पासवान, मनीष मिश्र, सुमन सदाय, रामवृक्ष पासवान, शत्रुघ्न राम सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Basopatti News| बासोपट्टी विद्यालय की रसोईया पवित्री की मिली खेत से लाश...Body पर हथियार के जख्म...Suspicion की मिस्ट्री@ Murder After Rape?

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें