अप्रैल,23,2024
spot_img

मधुबनी में कार की ठोकर से ई-रिक्शा चालक की मौत,दूसरा जख्मी, मारूति को पुलिस ने किया जब्त

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। रहिका थाना क्षेत्र में रविवार की रात पोखरौनी चोक के समीप मारुति वैन की ठोकर से एक ई रिक्शा चालक की मौत हो गई। वहीं, एक ग्रामीण गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घटना के बारे में थानाध्यक्ष राहुल कुमार व मृतक के परिजनों ने बताया कि जयनगर की ओर से एक मारुति वैन रहिका की ओर जा रही थी। जिसमें एनएच 527 बी पर एक ग्रामीण पैदल यात्री को ठोकर मारते हुए सामने से आ रही ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दिया।

इस सड़क दुर्घटना में पोखरौनी गांव निवासी राम चन्द्र मंडल का पुत्र 27 वर्षीय शंकर मंडल की मौत इलाज के लिए जाते समय रास्ते में हो गई। जख्मी मो.यासीम को लोगों ने इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने बताया कि मारुति वैन बड़ी तेजी से चालक चला रहा था। पुलिस ने दुर्घटना करने वाली वाहन को जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Harlakhi News | Indo Nepal Border पर Sitamarhi का संदिग्ध प्रतिबंधित दवा, कैश, चाकू, बाइक के साथ चढ़ा SSB के हत्थे

इस दुर्घटना से आहत लोगों ने मुआवजा राशि मृतक के आश्रित को देने तथा अनियंत्रित वाहनों के गति पर अंकुश लगाने को लेकर कुछ देर तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि मारुति वैन की गति बहुत ज्यादा थी। टक्कर इतनी जोरदार था कि ई रिक्शा सहित चालक सड़क मार्ग से बाहर निचे फेका गया। ई रिक्शा चालक अपने घर जा रहा था। इस घटना के कारण गांव में लोग शोकाकुल हो गए हैं।

दो नशेबाज गिरफ्तार

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | Jhanjharpur News | दुल्हन के घर बज रही थी शहनाई...दुल्हा मंडप की जगह पहुंचा Darbhanga DMCH, हादसा...Scorpio पलटी, दुल्हे का जबरा टूटा, कई बराती जख्मी

लदनियां,देशज संवाद। लदनियां थाना के एएसआइ राजकेशर सिंह ने रविवार की शाम गस्ती क्रम में एनएच 104 पर कमतौलिया गांव के पास दो नशेड़ी को नशे के हालत में गिरफ्तार कर लिया। उक्त आशय की जानकारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नशेड़ी अमित कुमार वर्मा नाजी टोला एवं ललित यादव तेनुआही गांव का रहने वाला है। लदनियां सीएचसी में चिकित्सक द्वारा मेडिकल सत्यापन के बाद केस दर्ज कर दोनों आरोपित को न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | Ladnia News | चुनावी मौसम...Yogiya Chowk...Check पोस्ट...4 lakh Indian Currency के साथ जितेंद्र धराया...अब गंगाराम फेर में?

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें