अप्रैल,20,2024
spot_img

मधुबनी में मिट्टी देने कब्रिस्तान गए लोगों पर हमला, विरोध में कलेक्ट्रेट पर जख्मी के साथ प्रदर्शन

spot_img
spot_img

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। रहिका थाना क्षेत्र के सुगौना गांव निवासी गंभीर जख्मी शौकत अली एवं रियासत अली को शुक्रवार की देर शाम कलेक्ट्रेट के सामने मुख्य सड़क पर रखकर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग परिजन कर रहे थे। जिससे कुुछ घंटों के लिए सड़क पर परिचालन पूरी तरह ठप हो गया।

दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष दल बल के साथ समाहरणालय के समक्ष पहुंचकर जख्मी दोनों व्यक्ति के परिजन की बात सुनी। तथा समझा बुझाकर जाम हटाया। गंभीर जख्मी के परिजन ने बताया कि सुगौना गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खरौआ गांव में एक व्यक्ति के मौत हो गई थी। जिन्हें मिट्टी देने के लिए दोनों शौकत अली व रियासत अली कब्रिस्तान पहुंचे थे।

इसी क्रम में ग्रामीण मो.जूही,मो.मुमताज अन्य लोगों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। ग्रामीण मो कौसर ने बताया कि घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। घटनास्थल पर भी पुलिस नहीं पहुंची। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी वे सभी ओरोपी ने मारपीट किया था। जिसके आरोप में जेल भी गए थे।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Basopatti News| बासोपट्टी विद्यालय की रसोईया पवित्री की मिली खेत से लाश...Body पर हथियार के जख्म...Suspicion की मिस्ट्री@ Murder After Rape?

जेल से आने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। फिर भी कोई एक्शन नहीं लिया गया। बता दें कि दोनों पक्षों के बीच कुछ महीने पूर्व मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों से नगर थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

क्या कहती हैंं एसडीपीओ
स्दर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कामिनी बाला ने बताया कि घटना को लेकर रहिका पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Laukahi News | घर के बरामदे पर सो रहे अय्यूब की चेहरे में गोली मारकर हत्या, सुबह जब परिजन उठे...सामने पड़ी थी लाश...Bullet Plate

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें