अप्रैल,19,2024
spot_img

वाहन ठहराव के लिए मधुबनी के वाटसन स्कूल का किया जा रहा जीर्णोद्धार

spot_img
spot_img

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। विस चुनाव के दौरान वाहनों के पार्किंग के लिए वाटसन उच्च विधालय मैदान का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इसके लिए मैदान की जलनिकासी सहित मैदान की साफ-सफाई की जा रही है।

नप के सिटी मैनेजर नीरज कुमार झा ने बताया की चुनाव कार्य में उपयोग किए जानेवाले वाहनों के पार्किंग के लिए शहर में कहीं अन्यत्र स्थान उपलब्ध नहीं होने के कारण वाटसन उच्च विद्यालय का चुनाव वाहनों के पार्किंग के लिए किया गया है। हालांकि लोकसभा चुनाव में इस मैदान का उपयोग इस कार्य के लिए किया गया था। पर 2019 के लोस चुनाव में मैदान पूरी तरह से सूखा हुआ था।

वर्तमान में मैदान में तकरीबन दो फीट पानी लगा हुआ है। जलनिकासी के लिए पंपिंग सेट लगाया गया है। साथ ही मैदान के शीघ्र सूखने के लिए शॉकिंग मशीन का भी उपयोग किया जा रहा है। सूखने के बाद मैदान को समतल बनाने के लिए इसमे मिट्टीकरण भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | पान दुकान में आगजनी, दुकान में लगा दी अपराधियों ने आग, 5 लाख की दुकान को आग से बचने में खुद झुलसे Bisfi के Sumanjeet

2012 में हुआ था मैदान का मिट्टीकरण-
वर्ष 2012 में उक्त मैदान व मैदान में बने चबूतरा के जीर्णोद्धार व निर्माण का कार्य सांसद ऐच्छिक कोष से किया गया था। परंतु कार्य में की गई अनदेखी के कारण प्रत्येक वर्ष बरसात शुरू होते ही जलजमाव शुरू हो जाता है। जिसके कारण तकरीबन तीन महीने तक मैदान में किसी भी प्रकार की गतिविधि पूरी तरह से बाधित हो जाती है।

यहां तक की बच्चों के खेलने तक में समस्या होती है। जुलाई से सितंबर तक यह मैदान जलजमाव की चपेट में रहता है। वहीं अक्टूबर से इसपर कुछ-कुछ गतिविधि प्रारंभ होती है। सालोभर इस मैदान पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक गतिविधियों के अलावे जिला स्तरीय खेलकूद का भी आयोजन होता रहा है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | पान दुकान में आगजनी, दुकान में लगा दी अपराधियों ने आग, 5 लाख की दुकान को आग से बचने में खुद झुलसे Bisfi के Sumanjeet

वार्ड 21 के पार्षद मनीष कुमार सिंह ने बताया कि इस मैदान के जीर्णोद्धार होने से खेल-खिलाड़ियों सहित अन्य प्रकार के गतिविधि का आयोजन किए जाने में सहूलियत होगी।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें