अप्रैल,27,2024
spot_img

मधुबनी में दो पक्षों के बीच तोड़फोड़-पत्थरबाजी-लूटपाट से बिगड़ा भाईचारा, कई जख्मी, कोहराम

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। जिले के कलुआही थाना अंतर्गत बेलाही गांव में बुधवार की रात मामूली सी बात पर हुए दो पक्षों के बीच झड़प हो गया। जो गुरुवार को सांप्रदायिक दंगे में बदल गया।

दोनों पक्षों की ओर से जमकर तोड़फोड़ व पत्थरबाजी भी हुई। बेलाही गांव में सड़क पर चारों ओर पत्थरों के फेंके जाने के निशान दुकानों व घरों में हुए लूटपाट के कारण सामान बिखरे रहने की गवाही बता रहा है। घटना में दोनों पक्षों के आधे दर्जन से ऊपर लोगों को चोट लगी है। बाद में भारी संख्या में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों का अमला घटनास्थल पर पहुंचे।

मधुबनी सदर एसडीओ अभिषेक रंजन,डीएसपी मुख्यालय प्रभाकर तिवारी,मधुबनी सदर एसडीपीओ कामिनी वाला,बेनीपट्टी एसडीपीओ अरुण कुमार सिंह,जयनगर के एसडीपीओ शौर्य कुमार के अलावा एसएसबी के कमांडेंट अजय कुमार सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर हालात को काबू में किया।मधुबनी में दो पक्षों के बीच तोड़फोड़-पत्थरबाजी-लूटपाट से बिगड़ा भाईचारा, कई जख्मी, कोहरामक्या है पूरा मामला

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jayanagar News| प्रेम अगन में विघ्न...प्रेमी निकला धोखेबाज...गर्भवती किया, छोड़ा, Punjab में FIR...@फिर Zero FIR अब Jaynagar Police के पास

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बीते बुधवार की रात एक पक्ष की एक लड़की जो अपने घर से शौच के लिए निकली थी उसे किसी अज्ञात मोटरसाइकिल सवार से धक्का लग गया। जिसमें पीड़ित लड़की व मोटरसाइकिल सवार दोनों घायल हो गए। उसी पक्ष के लोगों द्वारा लड़की एवं घायल चालक को अस्पताल ले जा रहे थे। इसी क्रम में बेलाही गांव के मुख्य सड़क पर दूसरे पक्ष के दो लड़का जो नशे की हालत में थे,न उन लोगों को हॉस्पिटल जाने से रोकने का प्रयास किया।

मोटरसाइकिल सवार एवं चालक को वहां से निकल जाने दिया। इसी क्रम में दोनों पक्षों में हल्की झड़प हुई. देर रात का मामला होने के कारण तत्काल मामला शांत हो गया।इस बीच पुलिस की गश्ती टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और कुछ देर रुकने के बाद वहां से चली गई। गुरुवार की सुबह से ही तनातनी की नौबत दोनों पक्षों में हो गया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jhanjharpur News| ट्रक का कहर...रफ्तार बनकर Auto पर टूटा...एक ही परिवार के 4 लोगों को कुचला, Condition Critical, हद यह, Ambulance में था Oxygen खत्म... परिजनों ने काटा बवाल

मामला गाली गलौज से शुरुआत होकर लूटपाट एवं पत्थरबाजी की घटना होने लगी। इस बीच दोनों पक्षों झगड़े हुए झड़प में मोहम्मद इस्लाम,मो अरशद, सुनील पासवान, संजय पासवान,प्रकाश पासवान सहित कई व्यक्ति चोटिल हुए हैं। घटनास्थल पर भारी तादाद में पुलिस एवं पारा मिलिट्री फोर्स कैंप कर रही हैं।

क्या कहती हैं एसडीपीओ

मधुबनी सदर एसडीपीओ कामिनी वाला ने बताया कि दो पक्षों के तनाव उत्पन्न हुआ था। लेकिन अब हालात काबू में है। घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है। तथा दंगा भड़काने के मामले में दोनो पक्षों पर मामला दर्ज किया जाएगा।एफआईआर दर्ज करने के लिए प्रक्रिया चल रही है।मधुबनी में दो पक्षों के बीच तोड़फोड़-पत्थरबाजी-लूटपाट से बिगड़ा भाईचारा, कई जख्मी, कोहराम

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jayanagar News| प्रेम अगन में विघ्न...प्रेमी निकला धोखेबाज...गर्भवती किया, छोड़ा, Punjab में FIR...@फिर Zero FIR अब Jaynagar Police के पास

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें