अप्रैल,19,2024
spot_img

मधुबनी लॉक के बीच सबकुछ रहा अनलॉक, खुलीं रहीं दुकानें, इधर अधिकारी गए उधर मटरगश्ती

spot_img
spot_img

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। लाॅकडाउन के पहले दिन मधुबनी जिला मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्रों में कुछ खास असर नही देखा गया। जिला मुख्यालय में कहीं-कहीं दुकानें भी खुली रहीं। आम दिनों की तरह सड़कों पर बाइक के साथ-साथ ऑटों भी दौड़तीं देखी गईं। (madhubani lock ke beech sabkuch unlock)

 

लाॅकडाउन का पालन कराने सड़क पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी निकले जरूर, लेकिन उनके सड़कों से गुजरने के बाद लोग सड़कों पर बेफिकर होकर घुमते रहे। बाइक से मटरगश्ती करते (madhubani lock ke beech sabkuch unlock) रहे।

 

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News | Muzaffarpur में चंद जमीनी टुकड़ों की खातिर DJ ट्रॉली से कुचलकर भाई का Murder

ऐसा लग रहा था, मधुबनी जिला मुख्यालय में लाॅकडाउन जैसे नही लगा हुआ है। वैसे कुछ जगहों पर एसडीओ ने सख्ती जरूर किया। लेकिन उस सख्ती का भी कुछ भी असर गुरूवार को नही देखी (madhubani lock ke beech sabkuch unlock) गई।

 

कई जगहों पर बाइक गैरेज खुले हुए थे तो उस गैरेज में काफी भीड़ लगी हुई थी वहां सोशल डिस्टेंस का भी पालन नही हो रहा था। इतना ही नही,बल्कि कई मोबाइल शोरूम भी खुले हुए थे।

फर्क इतना था, मोबाइल शोरूम आम दिनों की तरह पूरा नही खुला था,आधा शोरूम खोलकर दुकानदारी हो रही थी। इसके साथ ही जगहों पर चाय की दुकानें भी खुली थीं। लोगों की भीड़ भी देखी जा रही (madhubani lock ke beech sabkuch unlock) है।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News | Gaighat News | पहुंचे BDO, गायघाट पुलिस की अन्याय पर मरहम कब!...Indefinite Fast Continues

कुल मिलाकर, गुरूवार को लाॅकडाउन की धज्जियां उड़ती देखी गयी। (madhubani lock ke beech sabkuch unlock) वही प्रशासन की माने तो शुक्रवार से लाॅकडाउन का पालन हरहाल में कराया जाएगा।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें