मार्च,29,2024
spot_img

बस गई लाखों की आबादी, मधुबनी की बड़ी आबादी की सुविधाओं पर लगा पलीता

spot_img
spot_img

यह सुलगता सवाल
मधुबनी नगर निगम का सपना नहीं हुआ साकार, नगर निगम की उम्मीद में शहर से सटे क्षेत्रों में बस गई लाखों की आबादी, जिलाधिकारी ने भेजी थी रिपोर्ट,तो जगी थी उम्मीद, पन्द्रह वर्ग किमी के 3 लाख आबादी को होता लाभ, निगम में 13 पंचायतों के 120 वार्ड का जोड़ ने का भेजा था प्रस्ताव

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। मधुबनी नगर परिषद को नगर निगम का दर्जा अबतक साकार नहीं हो सका है। यही कारण है, मधुबनी की बड़ी आबादी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। निगम बनने की उम्मीद में शहर से सटे 13 पंचायतों के विभिन्न वार्ड वाले क्षेत्रों में लाखों आबादी बस गई है।

बसे इस आबादी को हर दिन कई समस्याओं से जुझना पड़ रहा है। वार्ड 20 से सटे भच्छी पंचायत वाले क्षेत्र में बने कॉलनियों में रहने वाले सत्येन्द्र ठाकुर,शिक्षक अराधना कुमारी व डॉ..सुरेन्द्र दास ने बताया, कच्ची सड़क,जलजमाव व अन्य असुविधाओं के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बस गई लाखों की आबादी, मधुबनी की बड़ी आबादी की सुविधाओं पर लगा पलीता

इसी तरह जितवारपुर,जगतपुर,सप्ता, बसुआरा व अन्य पंचायतों के क्षेत्र में बसे आबादी की हालत काफी खराब है। सप्ता में बने कॉलनी निवासी संतोष राय,मंजित ई.कुसुम लता,सप्ता निवासी कांग्रेसी नेता कृष्णकांत झा गुडडु ने बताया कि दो वर्ष से घोषणा हो रही थी। इस उम्मीद लोगों ने घर भी इस क्षेत्र में बना लिया।

पंरतु अब भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि स्कूल,बाजार व अन्य सेवाओं की कमी नहीं है। तथा निगम बनने का दावा भी इसी के बूते हैं। लेकिन आधारभूत सुविधाओं की कमी है।

आधिकारिक प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी है

निगम बनाये जाने के लिए नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति और बोर्ड से दो-दो बार प्रस्ताव पारित हो चुका है। पारित प्रस्ताव के आलोक में सर्वे कर जिला प्रशासन की ओर से अनुशंसा विभाग को लगभग दो साल पहले ही भेजा जा चुका है। पॉपुलेशन, क्षेत्र के संस्थान और कृषि आधारित व अन्य साधनांे पर निर्भर जनसंख्या सहित अन्य तकनीकी प्वाइंट पर विभाग द्वारा मांगे गये रिपोर्ट सकारात्मक होने के कारण दावेदारी प्रबल रही।

शहरी क्षेत्र में दो लाख आबादी की होगी वृद्धि

निगम बनने से 15 वर्ग किमी क्षेत्र के तीन लाख से अधिक आबादी को फायदा होगा। इस नगर निगम में जितवारपुर, जगतपुर, सप्ता, महाराजगंज, भौआड़ा, भच्छी, बसुआरा आदि पंचायत को शिामल किये जाने का प्रस्ताव है। मधुबनी नगर निगम में पंचायत के 120 वार्ड जुडेगा। वहीं नगर निगम की आबादी में लगभग दो लाख की वृद्धि होगी। यानि नप के अलावे 13 पंचायत में नगर निगम का विस्तार होगा।

120 वार्ड जोड़ने का है प्रस्ताव

मधुबनी नगर निगम बनाने के प्रस्ताव में शहर के आसपास के 13 पंचायतों के 120 वार्ड को शामिल करने का प्रस्ताव है। जगतपुर के 10 से 14 वार्ड के 10 हजार, सप्ता के 2 से 14 वार्ड के 23 हजार की आबादी,भच्छी के भखरौली व लक्ष्मीनगर गांव। तथा जितवारपुर के 13,14 व 15 वार्ड के 5500 की आबादी इसमें शामिल होगा। जिसमें वार्ड 2 से 13 के 20 हजार लोग,भौआड़ा चकदह के 1 से 12 वार्ड के 22 हजार लोग,रांटी पलिवार के 1 से 8 वार्ड के 15 हजार लोग, बसुआरा के 7 से 13 वार्ड के 8 हजार लोग, मंगरौनी दक्षिण के 1 से 11 वार्ड के 30 हजार लोग इसमें शामिल होंगे। मोहनपुर के वार्ड 1 से 5 के 10 हजार, केशोपुर के 1 से 10 वार्ड के 7 हजार, राघोपुर बलाट के भी इतने ही वार्ड की इतनी ही आबादी इसमें आ जायेंगे। भिट्ठी के 1 से 10 वार्ड के 6 हजार व महिनाथपुर के इतने ही वार्ड के 5 हजार की आबादी शहरी क्षेत्र में शामिल हो जायेंगे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें