मार्च,29,2024
spot_img

मधुबनी-बासोपट्‌टी में बवाल, 20 घरों को तोड़ा,लगाई दी आग, लूट, पत्थरबाजी, पुलिस पर हमला

spot_img
spot_img

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। बासोपट्टी थाना के छतौनी पंचायत के जोंकी एवं सिमराधी गांव के लोगो के बीच शुक्रवार को जमकर मारपीट लूटपाट आगजनी हुई। घटना में दोनों तरफ से करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गया। (madhubani ke basopatty me babal)

 

मौके पर पहुंची बासोपट्टी थाना पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस की प्राइवेट गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हमले में बासोपट्टी थाना के एसआई सुरेश प्रसाद सिंह, सुनील कुमार, के साथ चालक व अन्य पुलिस कर्मी को चोटें आई हैं।(madhubani ke basopatty me babal)

 

घटना को लेकर सिमराधी गांव के लोगो ने आक्रोशित होकर एनएच 104 को जाम कर दिया। जख्मी सोगारथ मुखिया, राम लाल मुखिया, देवलाल मुखिया, विशुन मुखिया, राजेन्द्र मुखिया सहित अन्य जख्मी हो गया है। जख्मी का ईलाज प्राइवेट क्लिनिक में चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया, दोनों गांव के बीच मछली मारने को लेकर बुधवार से विवाद शुरू हुआ।(madhubani ke basopatty me babal)मधुबनी-बासोपट्‌टी में बवाल, 20 घरों को तोड़ा,लगाई दी आग, लूट, पत्थरबाजी, पुलिस पर हमलागुरुवार की शाम भी इसको लेकर दोनों गांव के बीच जमकर पथरबाजी हुई, लेकिन शुक्रवार की सुवह राम जानकी मंदिर स्थान जोंकी के करीब 15 एकड़ जमीन पर सिमराधी गांव के करीब 50 परिवारों की ओर से जबरदस्ती बनाये गए घर को तोड़ने के लिए करीब दो सौ की संख्या में लोग पहुंच गए। (madhubani ke basopatty me babal)

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News : Gaighat में सड़क से 50 फीट पर...फेंका मिला युवक का शव, हत्या या...?

 

घर में तोड़फोड़ व आगजनी करने लगे। इस बीच दोनों ओर से जमकर पथराव-मारपीट होने लगी। सिमराधी गांव के रघुबीर कामत, फकीर कामत, जयबीर कामत, नथुनी मुखिया, नीरस मुखिया, परमेश्वरी देवी सहित अन्य ने बताया, जोंकी गांव के करीब दो सौ से अधिक की संख्या में लोगो ने लाठी, फरसा, रॉड, भाला हथियार से लैस होकर हम सभी परिवारो को घर मे मारपीट कर लूटपाट किया।(madhubani ke basopatty me babal)मधुबनी-बासोपट्‌टी में बवाल, 20 घरों को तोड़ा,लगाई दी आग, लूट, पत्थरबाजी, पुलिस पर हमलादो घरों में आग लगा दी, जबकि 20 से अधिक घरों को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। कई चापाकल को भी तोड़ दिए। इन लोगों अनाज, लता कपड़ा, जेबर सहित अन्य सामान लूटपाट करने का आरोप लगाया है।(madhubani ke basopatty me babal)

 

यह भी पढ़ें:  Bihar News | बिहार से Ranchi जा रही बस से मिलीं विदेशी मूल सिगरेट का जखीरा

इस घटना के विरोध में सिमराधी गांव के सैकड़ो लोगो ने एनएच 104 को सिमराधी चौक पर जाम कर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। थानाध्यक्ष इंदल यादव ने बताया, पुलिस पर हमला करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  सड़क जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है। घर मे आगजनी लूटपाट व पथराव में जख्मी लोगों के बयान पर पुलिस दोनो तरफ से प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई किया जाएगा। (madhubani ke basopatty me babal)

यह भी पढ़ें:  Jammu-Kashmir Accident News | Bihar News | जम्मू-कश्मीर में 300 फीट गहरी खाई में गिरी कैब, बिहार के 9 मजदूरों समेत 10 लोगों की मौत

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें