अप्रैल,25,2024
spot_img

मधुबनी के अंधराठाढ़ी में सर्पदंश से सगे भाई-बहन की मौत,शाम से ही घर में घूम रहा था बिषैला सांप

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। अंधराठाढ़ी madhubani ke anrathari me sarpdance थाना क्षेत्र के गौड़ अंधरा पंचायत के सदाय टोल में सर्पदंश से सगे भाई-बहन की मौत हो गई। घटना शनिवार रात की है। मृतक वार्ड चार के अर्जुन सदाय के पुत्र मनोहर सदाय 5 वर्ष व पुत्री राधा कुमारी 11 वर्ष है।

जानकारी के अनुसार अर्जुन सदाय की पत्नी व दो बच्चे घर में सोए हुए थे। इसी बीच देर रात को दोनों बच्चों को विषैले सांप ने डंक मार दिया। बच्चे की कराहने की आवाज सुनकर मां की नींद खुल गई। तबतक उनके पुत्र मनोहर की मौत हो गई थी। पुत्री राधा कुमारी की हालत नाजुक थी।

मां की रोती बिलखते आवाज सुनकर मुहल्ले के लोग दौड़ पड़े। तब दोनों बच्चों को उठाकर अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं बच्ची की इलाज प्रारंभ की गई। रविवार सुबह इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Madhwapur News |Nepal के मटिहानी में आग बनीं प्रचंड....200 घर जले, करोड़ों की नसीब खाक...12 बजे दोपहर की आग, 10 घंटे बाद भी बुझी नहीं...लहकीं...राख बनते झड़ते गए हजारों परिवारों के अरमान

जानकारी के अनुसार तीसरी पुत्री पड़ोसी के यहां सोयी हुई थी। मृतक के पिता अर्जुन सदाय महाराष्ट्र में हैं। वे वहां रहकर मजदूरी करते हैं। परिजनों के मुताबिक अर्जुन सदाय की पत्नी शाम में अपने घर में सर्प देखी थी।

सर्प जमीन के नीचे पतली सुरंग में छिप गया था। तभी सुरंग को मिट्टी से भर दी थी। परंतु भगवान को यह मंजूर नहीं था। वह सर्प काल बनकर एक साथ दोनों बच्चो को डस लिया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Benipatti News | रजघट्टा में आग की तबाही, बच्चे को बचाने में झुलसी मां...तीन घर राख में जमींदोज

सुबह हल्ला होने के बाद घर से सर्प को निकाला गया। एक साथ दो बच्चों के मौत के गम में उनकी मां व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बच्चे madhubani ke anrathari me sarpdance की मां बार-बार बेहोश हो रही थी। जिसे लोग ढांढ़स बंधा रहे थे। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय मुखिया अरविंद, पूर्व विधायक रामावतार पासवान समेत आदि गणमान्य लोगों ने पहुंचकर ढांढस बढ़ाया।

यह भी पढ़ें:  Electoral Bond News | Supreme Court में फिर Electoral Bond की याचिका, Bihar में करोड़ों का चंदा मामा

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें