अप्रैल,27,2024
spot_img

लदनियां से अपहृत लड़की पुलिस की बिछाई जाल में योगिया गांव से बरामद

spot_img
spot_img
spot_img

लदनियां, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से एक अक्टूबर की रात अपहृत नाबालिग लड़की को लदनियां थाना के एएसआइ राजकेशर सिंह मंगलवार को योगिया गांव से बरामद कर लिया।

थाना अध्यक्ष लदनियां संतोष कुमार सिंह ने कहा, घटना अपहृता 1 अक्टूबर रात की है। अपहृता घटना की रात ननिहाल में थी। घटना के समय अपहृता घर से बाहर निकली थी । मौके का लाभ लेकर उसे अपहरण कर लिया गया। उन्होंने इस बाबत कहा कि अपहृता के पिता काफी खोजबीन के बाद हार थककर 4 अक्टूबर को लदनियां थाना में केस दर्ज करवाया।

केस में अपहर्ता जामुन कुमार सहनी को नामजद बनाया। जो राजनगर थाना के पटबारा गोसाई टोला निवासी कुशेश्वर सहनी का पुत्र है। पुलिस केस दर्ज कर अपहृता को बरामद के लिए जाल बिछाने लगा। घटना की नौ दिनों के बाद अपहृता सहित अपहर्ता को बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jhanjharpur News| ट्रक का कहर...रफ्तार बनकर Auto पर टूटा...एक ही परिवार के 4 लोगों को कुचला, Condition Critical, हद यह, Ambulance में था Oxygen खत्म... परिजनों ने काटा बवाल

इससे पूर्व अपहृता को छुपाकर रखने के आरोप में अपहर्ता के रिश्तेदार कमतौलिया गांव के बिलक्षण सहनी व उनकी पत्नी रेणु देवी को पुलिस गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद कलमबंद बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष मधुबनी न्यायालय भेजा जाएगा।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें