अप्रैल,24,2024
spot_img

लदनियां में पांच दिवसीय संतोषी माता पूजनोत्सव शुरू, महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

spot_img
spot_img
spot_img

लदनियां। स्थानीय प्रखण्ड क्षेत्र के सिधपकला पंचायत के हरही गांव में शुक्रवार को पांच दिवसीय संतोषी माता पूजनोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। जो 6 अप्रैल तक चलेगा। इस अवसर पर पूजा कमिटी अध्यक्ष चन्द्रवीर यादव, चन्दर यादव एवं रघुनाथ महरा के

 

अगुवाई में पंचकन्या सहित सैकड़ों महिलाओं ने नगर परिक्रमा करते हुए धत्ता, कचही एवं सिधपकला गांव होते हुए थनही तालाब में आचार्य पंडित त्रिलोक नाथ ठाकुर द्वारा मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल बोझकर माता संतोषी जी के परिसर स्थित यज्ञशाला में कलश स्थापित कर प्रसाद ग्रहण किया।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani news। Jhanjharpur news। NH 57 पर Virpur से Darbhanga जा रहा मक्का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, Supaul के चालक की मौत, खलासी नाजुक, Read Now

माता संतोषी के जयघोष, भजन-कीर्तन एवं भक्ति संगीत से आसपास गांव के वातावरण माता संतोषीमय हो चुका है। उक्त महोत्सव को मुकेश सिंह,मुखिया गणेश प्रसाद यादव,ललित यादव,सुरेश यादव, प्रमोद पंडित एवं दीपनारायण यादव सफल बनाने के लिए सहयोग में जुट चुके हैं। पूजा कमिटी अध्यक्ष चन्द्रवीर यादव ने बताया कि उक्त पूजनोत्सव का आयोजन करीब 45 वर्षो से हो रहा है। मनोबांछित फल मिलने से नेपाल व भारत के हजारों श्रद्धालुओं मैया को दर्शन करने आते हैं। मन्नत पूरा होने पर चढ़ौना चढ़ाते हैं।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Khajauli News| बाइक लूट...@24घंटे में खुलासा....3 लुटेरे गिरफ्तार, लूटी बाइक भी बरामद

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें