अप्रैल,20,2024
spot_img

दो पक्षों में खूनी झड़प के बाद जिरौल गांव में तनाव, अब तक 18 लोगों पर केस

spot_img
spot_img

हरलाखी रिपोर्टर, देशज टाइम्स, मधुबनी ब्यूरो। खिरहर थाना क्षेत्र के जिरौल गांव में भूमि विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। करीब 10 दिन पूर्व भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच खूनी झड़प भी हो गई थी। जिसमें दोनों पक्षों से कई लोग घायल भी हुए थे और सभी घायलों का इलाज उमगांव सीएचसी कराया गया। इस मामले को लेकर खिरहर थाने में दोनों ओर से केस भी दर्ज है। जिसमें दोनों ओर से 18 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | खजौली में बरात पहुंचने से पहले उठ गई भाई की अर्थी...

बहरहाल पुलिस मामले की अनुसंधान भी कर रही है। सोमवार को बेनीपट्टी एसडीपीओ अरुण कुमार सिंह ने जिरौल गांव पहुंचकर कांड का सुपरविजन भी किया। गौरतलब है कि उक्त गांव में एक मदरसा के निकट खाली जमीन पर पुआल रखने को लेकर दो पक्षों में विवाद उत्पन्न हो गया। एक पक्ष का आरोप है कि हम अपनी जमीन में पुआल रख रहे थे। जिसके विरोध दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया और जातिसूचक शब्द भी बोला।

वहीं दूसरे पक्ष के लोगों का आरोप है कि हमारे जमीन पर पुआल रखकर जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा था। जिसको लेकर मना करने पर उनलोगों ने मारपीट कर कई लोगों को घायल कर दिया और उनलोगों ने कहा कि तुमलोग पाकिस्तान चले जाओ। जय श्री राम का नारा लगाकर अल्पसंख्यकों के बीच दहशत फैला दिया। फिलहाल भूमिविवाद को लेकर गांव में तनाव का माहौल कायम है। तथा गांव के लोग दहशत में है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव के लोगों का कहना है कि इस विवाद के कारण हमलोग डरे हुए हैं। प्रशासन से हमलोग मांग करते हैं कि जल्द से जल्द इस विवाद को सुलझाया जाए।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Laukahi News | घर के बरामदे पर सो रहे अय्यूब की चेहरे में गोली मारकर हत्या, सुबह जब परिजन उठे...सामने पड़ी थी लाश...Bullet Plate

क्या कहते हैं अधिकारी-

बेनीपट्टी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाने में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है। शीघ्र विवाद को सुलझा लिया जाएगा।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें