अप्रैल,26,2024
spot_img

झंझारपुर में झांसा देकर रुपया ऐंठने वाला जालसाज चंगुल में

spot_img
spot_img
spot_img

झंझारपुर, देशज टाइम्स मधुबनी ब्यूरो। झंझारपुर एसबीआई बैंक में झांसा देकर रुपया निकासी के मामले में पुलिस ने एक जालसाज को गिरफ्तार किया है।

बताया जाता है, झंझारपुर प्रखंड के नरुआर गांव निवासी 69 वर्षीय मोहित मिश्र ने चेक से रुपया निकासी करने झंझारपुर आरएस स्थित भारतीय स्टेट बैंक गए थे। बैंक के अंदर में बगल बैठे दूसरे व्यक्ति को चेक भरने के लिए दिया। उसने एक चेक को भर कर गलत हो जाने की बात कहकर फिर दूसरा चेक भर कर दे दिया।

पहले वाला चेक अपने पास रख लिया। मोहित मिश्र ने अपनी 20 हजार का निकासी करने के बाद चेक बुक देखा तो पहले भरा हुआ चेक नहीं देख बैंक के एकॉन्टेन को तत्काल इसकी सूचना दी। जिस पर एकॉन्टेन ने उस  चेक नम्बर को तुरंत केंसिल कर दिया। करीब एक घंटा बाद जालसाज निकासी करने आया तो बैंक मैनेजर ने पुलिस को सूचना देकर गिरफ्तार करा दिया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Ladniya News | लदनियां में गेहूं के भूसे में लगी आग में 70 साल के बुजुर्ग कृषक की जिंदा जलकर मौत

खाताधारी को इसकी सूचना दिया। गिरफ्तार जालसाज की पहचान आरएस ओपी थाना के दीप गांव राम बाबू कुमार पिता उपेंद्र नारायण दास के रूप में हुई है। पुलिस जालसाज की जेल भेज दिया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें