मार्च,29,2024
spot_img

जयनगर में गैस की होम डिलेवरी के नाम पर वैंडरों की दादागीरी, उपभोक्ता लाचार, जमकर वसूली

spot_img
spot_img

जयनगर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। स्थानीय अनुमंडल मुख्यालय स्थित सपना इंडियन गैस एजेंसी की व्यवस्था इन दिनों भगवान भरोसे चल रहा है होम डिलीवरी के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है। वेंडरों की दादागीरी भी सर चढ़ कर बोल रहा है। जबकि उपभोक्ताओं की ओर से निर्धारित राशि से अधिक राशि वसूल करना भी आम बात हो गई है।

उपभोक्ता मनोज कुमार,मो गुलाब,मो इदरीस एवं मो समसूल समेत अन्य ने बताया कि सपना इंडियन गैस एजेंसी की व्यवस्था पूर्व में बेहतर थी। परंतु प्रबंधन के उदासीनता के कारण गैस ऐजेंसी का व्यवस्था अब भगवान् भरोसे चल रहा है। हालांकि अब उपभोक्ताओं को गैस की किल्लत नहीं है। लेकिन वेंडरों की मनमानी वसूल से आम उपभोक्ता परेशान दिख रहे हैं। जिसके दर्द को कोई देखने वाला नहीं है।

इधर उपभोक्ताओं ने बताया कि होम डिलीवरी के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है। लो के घरों तक गैस की आपूर्ति नहीं होती। उपभोक्ताओं को मुख्य सड़क से गैस की डिलीवरी होती है। जिससे काफी परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है। बतादें कि सपना इंडियन गैस एजेंसी में लगभग 12 हजार उपभोक्ता हैं।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, हशीश, गांजा, प्रतिबंधित दवा, Indian और Nepali Currency के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

इस ऐजेंसी पर 24 ट्रक गैस प्रति माह का खपत हैं। यहां से एक ट्रेक्टर तीन पिकप एवं सात ठेला गाड़ी के माध्यम से गैस को विभिन्न क्षेत्रों में भेजा जाता है। जिसमें सेलीबेली,जौंकी,महिनाथपुर, परसा,देवधा,रजौली,धमियापट्टी,कमला वाड़ी,पीठवाटोल,कोरहिया एवं जयनगर शहरी क्षेत्रों में गैस सिलेंडर भेजा जाता है। अधिकांश उपभोक्ताओं ने गैस आपूर्ति में अधिक राशि लेने की शिकायत की है।

क्या कहते हैं प्रोपराइटर
संपर्क करने पर सपना इंडियन गैस एजेंसी के प्रोपराइटर सपना ठाकुर ने बताया कि गैस की आपूर्ति ससमय उपभोक्ताओं के बीच की जा रही है। अगर कुछ शिकायतें मिली हैं,तो अविलंब दूर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, हशीश, गांजा, प्रतिबंधित दवा, Indian और Nepali Currency के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें