अप्रैल,19,2024
spot_img

जयनगर में बाढ़ की आशंका, अधिकारी कर रहे कैंप, इस्लामपुर की 2 हजार आबादी सकते में

spot_img
spot_img

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। मौसम विभाग व जिला प्रशासन के अलर्ट के बाद से  बाढ़ की आशंका को देखते हुए जयनगर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के लोग भयभीत हैं। जयनगर अनुमंडल मुख्यालय स्थित (jaynagar me baadh ki aashanka) कमला नदी के समीप सटा  इस्लामपुर मोहल्ले के लोगों की परेशानी ज्यादा दिख रही  है।

जल संसाधन विभाग की ओर से तटबंध मरम्मत नहीं करने से अभी से ही यहां के लोगों में भय हैं। (jaynagar me baadh ki aashanka) लोगों की माने, कमला नदी से सटा हुआ इस्लामपुर मोहल्ले की लगभग दो हजार आबादी पर प्राकृतिक आपदा की विपत्ति आने वाली है।

गत वर्ष कमला नदी में आयी प्रलयकारी बाढ़ के कारण सिंचाई भवन कार्यालय इस्लामपुर मोहल्ले से सुककी गांव तक जाने वाली पश्चिमी भाग (jaynagar me baadh ki aashanka) तटबंध पर बाढ़ नियंत्रण विभाग और जल संसाधन विभाग की नजर कोसो दूर हैं।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| उदास पड़ा Gaighat | ये Beniabad में कैसा हादसा...चौकीदार Rajeshwar Sahni की करंट से मौत

बाढ़ की आशंका को देखते हुए बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी जयनगर में कैम्प किए हुए हैं। बावजूद इस्लामपुर होकर गुजरने वाली कमला पश्चिमी तटबंध के जर्जर पर पट्टी (jaynagar me baadh ki aashanka) लगाने के लिए विभाग मौन है।

 

स्थानीय ग्रामीण मो. मुमताज, मो. कैशर, मो. फिरोज समेत अन्य ग्रामीणों ने देशज टाइम्स को बताया, मौजूदा बाढ़ के समय में जल संसाधन विभाग लापरवाह है। गत वर्ष बाढ़ से इस्लामपुर में पानी के प्रवेश करने पर तटबंध  (jaynagar me baadh ki aashanka) पर अधिक दबाव बना था। यही तटबंध हैं जो शहर को बर्बाद होने से रोक सकता है। बावजूद, जल संसाधन विभाग गंभीर नहीं है। वहीं, बहुजन समाज पार्टी के खजौली विधानसभा अध्यक्ष मो. साबीर अली ने (jaynagar me baadh ki aashanka) प्रशासन से इस दिशा में अविलंब कारवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News | Gaighat News | पहुंचे BDO, गायघाट पुलिस की अन्याय पर मरहम कब!...Indefinite Fast Continues

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें