अप्रैल,23,2024
spot_img

शराब के नशे में धुत्त ट्रैक्टर चालक ने कुचलकर युवक को मार डाला,मौत के बाद मौके से हुआ फरार

spot_img
spot_img
spot_img

हरलाखी रिपोर्टर,देशज टाइम्स/मधुबनी ब्यूरो। हरलाखी थाना क्षेत्र के सिसौनी गांव में शराब के नशे में धुत्त एक चालक ने एक महादलित युवक को ट्रैक्टर से कुचल दिया और गाड़ी वहीं छोड़कर घटना स्थल से फरार हो गया। घायल युवक की मौत ईलाज के लिए ले जाने के क्रम में हो गई। मृतक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के सिसौनी पंचायत के निराला टोला निवासी भदई सदा के करीब तीस वर्षीय पुत्र आशाराम सदा के रुप में हुई है।

मृतक के पिता भदई सदा ने बताया कि मेरा पुत्र किसी काम से बाहर गया हुआ था और पैदल घर आ रहे थे इसी क्रम में शराब के नशे में चूर होकर ट्रेक्टर चालक ने लापरवाही से मेरे पुत्र को कुचल दिया। घटना की सूचना मिलते ही हमलोगों ने अपने घायल पुत्र को ईलाज के लिए बासोपट्टी के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया जहां डाक्टर ने उसे रेफर कर दिया। उसके बाद ईलाज के लिए दरभंगा ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

घटना मंगलवार दोपहर की बताई गयी है। जानकारी के अनुसार बिना नम्बर प्लेट का ट्रैक्टर गंगौर गांव निवासी अरुण महतो का था तथा सिसौनी के एक ईट उद्योग में मिट्टी भराई के लिए अपने ड्राइवर को दे रखा था जहां उक्त ड्राइवर ने मिट्टी लदा ट्रेक्टर से कुचल दिया। इधर घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Benipatti News| पहले चोरी, फिर बाइक-साइकिल-सामान काटकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 शातिर धराया, चोरी के सामान बरामद, बेनीपट्टी पुलिस की बड़ी सफलता

इधर बुधवार की सुबह से ट्रैक्टर मालिक,परिजन व ग्रामीणों के बीच सुबह से शाम तक वार्ता चलती रही। वहीं इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष प्रेम लाल पासवान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें
पानी निकासी को ले मारपीट,प्राथमिकी दर्ज

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | पद्मश्री Shivan Paswan पद्मश्री Shanti Devi...गोदना पेंटिंग का नव अध्याय अब तेरे नाम से शुरू...शिवन-शांति...

झंझारपुर। पानी निकालने के लिए लगाए गए पाइप को उखाड़ने के सवाल पर मारपीट हो गई। मामला नगर पंचायत वार्ड 7 गोदाम टोला का है। पीड़ित महिला ने मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाकर दो महिला समेत तीन लोगों को नामजद किया है। महिला हकीमा बीबी ने पोडोसी इसलाम और इनके परिवार पर आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Khajauli News| बाइक लूट...@24घंटे में खुलासा....3 लुटेरे गिरफ्तार, लूटी बाइक भी बरामद

यह भी पढ़ें
मारपीट में तीन लोग घायल

झंझारपुर। भैरवस्थान थाना क्षेत्र के रैयाम गांव में आपसी विवाद को ले हुई हिंसक झड़प में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। सभी अनुमंडल अस्पताल में इलाजरत हैं। घायलों में 65 वर्षीय लालजी राम, 60 वर्षीय पत्नी जनीया देवी और 32 वर्षीय पुत्र अरूण राम शामिल हैं। थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि कोई आवेदन नहीं आया है। आने पर कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें