मार्च,29,2024
spot_img

मधुबनी में भाई से मोबाइल को लेकर विवाद में आग के किया हवाले, केरोसिन डाल खुद को जलाया

spot_img
spot_img

मधुबनी, देशज न्यूज। बासोपट्टी थाना क्षेत्र के मढ़िया गांव में मोबाइल तोड़ देने के विवाद में एक युवक ने खुदकुशी करने के लिए केरोसिन छिड़ककर खुद को जलाने का प्रयास किया। शनिवार अहले सुबह की इस घटना में  युवक अठारह वर्षीय ललन कुमार पूरी तरह झुलस गया है। तत्काल उसे लोागों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha | Jhanjharpur Seat | झंझारपुर लोकसभा सीट...मैं जनता हूं... उन्हीं की शह से उन्हें मात करता रहा हूं...

जानकारी के अनुसार, ललन को जयनगर के एक निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां से उसे बाहर इलाज के लिए भेज दिया गया। तत्काल उसे परिजनों ने मधुबनी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

परिजनों के अनुसार मोबाइल को लेकर जैसा ललन के पिता सहदेव यादव ने बताया, आपसी कहासुनी हो गई। इसमें  बड़े भाई ने ललन से मोबाइल फोन लेकर तोड़ दिया। नाराज ललन ने खुद को जला लिया। घर को भीतर से बंद कर उसने शरीर में आग लगा ली। जब ललन के शरीर में आग फैली तो ललन के चिल्लाने की आवाज सुनकर स्वजन जबरन घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे व आग बुझाई। फिलहाल, ललन की हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, हशीश, गांजा, प्रतिबंधित दवा, Indian और Nepali Currency के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें