अप्रैल,25,2024
spot_img

मधुबनी-रहिका के डॉ.. केष्कर ठाकुर बने भागलपुर विश्वविद्यालय में मानविकी संकाय के डीन

spot_img
spot_img
spot_img
मधुबनी, देशज न्यूज। जिला के रहिका प्रखंड के समौल गांव निवासी डॉ. केष्कर ठाकुर को भागलपुर विश्वविद्यालय में मानविकी संकाय का डीन नियुक्त किया गया है। डॉ. ठाकुर को इस पद पर आसीन होने के पर जिला के बुद्धिजीवियों ने शुभकामना व्यक्त की है।
मैथिली भाषा के विभागाध्यक्ष डॉ. केष्कर ठाकुर की करीब 12 से अधिक पुस्तकें विभिन्न विधाओं में अद्यतन प्रकाशित हैं। खासकर भाषा विज्ञान व मौलिक वैषयिक टिप्पणीकार के रूप में डॉ ठाकुर की कई सारगर्भित चर्चित रचनाएं प्रकाशित हैं।
सूर-संकाय के माध्यम से इनकी साख शिक्षा जगत में प्रतिस्थापित है। लगभग एक दर्जन से ऊपर शोधार्थी छात्र इनके अंदर में पीएचडी की डिग्री प्राप्त कर चुके हैं।
भाषा साहित्य के निर्विष्ट विद्वान व वरीय प्राध्यापक डॉ. ठाकुर तिलकामांझी विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर मैथिली विभागाध्यक्ष के पद पर आसीन रहकर भाषा साहित्य के संरक्षण व संवर्धन के लिए सराहनीय योगदान दिया है। इनको मानविकी संकाय में डीन पद पर कुलपति ने प्रतिनियुक्त किया है।
इस आशय की अधिसूचना शुक्रवार को सार्वजनिक की गई है। डा. ठाकुर की इस उपलब्धि पर डा. रमण झा, अजित आजाद, प्रो सोनी, डा. अरविंद सिंह झा ने इन्हें शुभकामनाएं दी है।
यह भी पढ़ें:  Madhubani News | Khajauli News | फुटबॉल स्टेडियम में टाइल्स कटिंग कर रहे Muzaffarpur के मजदूर की करंट से मौत

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें