अप्रैल,27,2024
spot_img

निलंबन वापसी के बाद मधुबनी पहुंचे डॉ.शकील, कहा, भाजपा की नीति देश में फूट डालो राज करो

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी, देशज न्यूज। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. शकील अहमद (dr sakil ahmad) व विधायक भावना झा (bhawnajha ) का पार्टी की ओर से निलंबन वापस लेने की खुशी में कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने सोमवार को मधुबनी शहर के मोमीन टोला में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। मौके पर शकील व भावना को फुलों का माला पहनाकर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

 

सभा को संबाेधित करते डॉ. अहमद ने अपने निलंबन वापस पर पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमने निलंबन के बाद भी पार्टी की रणनीति के विरोध कोई ऐसा कार्य नही किया,जिससे पार्टी को नुकसान पहुंचा हो। हमने हमेशा पार्टी की मजबूती के लिए कार्य किया।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jayanagar News| प्रेम अगन में विघ्न...प्रेमी निकला धोखेबाज...गर्भवती किया, छोड़ा, Punjab में FIR...@फिर Zero FIR अब Jaynagar Police के पास

उन्होने साथ देने वाले नेताओं व कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद देते कहा कि कांग्रेस शासन काल में बनाए गए लाभ देने वाले सरकारी संस्थान व उद्योगों को भाजपा सरकार फरोख्त कर रही है। जो आने वाले भविष्य में देष के लिए नुकसान साबति होगा।

 

कहा कि भाजपा की रणनीति हमेशा से रही है,समाज में फुट डालों और राज करों। उसी रणनीति पर आज भी भाजपा कार्य कर रही है। उन्हें देश की जनता से कुछ लेना नहीं है। कृषि वाले देश भारत में किसान परेशान हैं। देश में बेरोजगारी बढ़ गई है।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Araria News| Woman Gang Raped | मायके में महिला से चाकू के बल पर सामूहिक दुष्कर्म, मकई की खेत में 3 दरिंदे, उसी की साड़ी में हाथ-पैर बांधकर छोड़ा

मौके पर विधायक भावना झा, मो. दीपक सिंह,मो. अमानुल्लाह खान, नलिनी रंजन झा उर्फ रूपन झा,अजीत कुमार ठाकुर,शब्बीर अहमद,राम इकबाल पासवान,विजय कृष्ण झा,ननकू झा,समषुल हक खां, सुल्तान अहमद शम्सी, पूर्व जिप सदस्य कमरूल होदा तमन्ना,मो अखलाक, मनोज पूर्वे,समीतउल्लाह खान, सआदत हसन मिंटू, मो. कमालउद्दीन,मो रेहान,जमील अंसारी,सैयद तनवीर आलम सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jhanjharpur News| ट्रक का कहर...रफ्तार बनकर Auto पर टूटा...एक ही परिवार के 4 लोगों को कुचला, Condition Critical, हद यह, Ambulance में था Oxygen खत्म... परिजनों ने काटा बवाल

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें