अप्रैल,26,2024
spot_img

बहन के साथ कपड़ा धोने पीछे-पीछे चली गई पोखरा, लुढ़की, डूबने से 3 साल की बच्ची की मौत

spot_img
spot_img
spot_img

हरलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो । स्थानीय थाना के करुणा पंचायत के कमलापतपट्टी गांव में पोखरा में डूबने से तीन साल की बच्ची गांव के ही लाल मोहन यादव के पुत्री गीता कुमारी की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही हरलाखी थाना के एसआई विनय शर्मा ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। पूर्व मुखिया मदन चन्द्र झा उर्फ बटन झा, नवल यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने परिजनों को मुआवजे देने की मांग प्रशासन से की है।

उन्होंने बताया, बच्ची अपने बहन के साथ शाम कपड़ा साफ करने गांव के ही नवकी पोखरा में गयी थी। जहां बच्ची लुढ़क कर गहरे पानी मे चले जाने से डूब गयी। डूबने के कई घंटों बाद पोखरा से बच्ची के शव को बाहर निकाली गई। जंहा पुलिस ने शनिवार को पोस्मार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Benipatti News| पहले वृद्ध को मारी बाइक सवार ने ठोकर, फिर खुद सड़क पर लुढ़का...पीछे से पिकअप आकर चढ़ गया मुंह पर

थानाध्यक्ष प्रेम लाल पासवान ने बताया,इस घटना को लेकर फिलहाल यूडी केस दर्ज किया गया है। घटना को लेकर गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पूर्व मुखिया बुटन झा ने बताया, परिजन काफी गरीब है। किसी तरह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था।बहन के साथ कपड़ा धोने पीछे-पीछे चली गई पोखरा, लुढ़की, डूबने से 3 साल की बच्ची की मौत

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें