अप्रैल,24,2024
spot_img

दीपावली में खुशियां बांटे,वायरस नहीं, गिफ्ट में दें मास्क-सेनिटाइजर, संक्रमण के प्रति करें जागरूक

spot_img
spot_img
spot_img

त्यौहार पर संक्रमण से सुरक्षा के प्रति नहीं हों लापरवाह, सेनिटाइजर को आग से दूर रखें, पटाखे चलाने से भी बचें, मेहमान घर आएं तो साबुन पानी से धुलवायें हाथ, दें ऑनलाइन बधाई

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। जगमग रोशनी का त्यौहार दीपावली दीयों के साथ खुशियां के आगमन का संकेत देने वाली है। दीपावली व लोक आस्था के त्यौहार छठ को लेकर लोग घर आने वाले अपनों के इंतजार में है। बाजार में खरीदारी कर रहे हैं और मिलने जुलने वालों के स्वागत की तैयारी में भी जुटे हैं। लेकिन यह ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि कोविड संक्रमण काल से पूर्व की तरह इस बार की दीपावली बिल्कुल अलग है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani news। Jhanjharpur news। NH 57 पर Virpur से Darbhanga जा रहा मक्का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, Supaul के चालक की मौत, खलासी नाजुक, Read Now

इस दीपावली को कई मायनों में हमें खास बनाना होगा. दीपावली का पर्व अंधेरों पर प्रकाश की जीत का है। अभी के दौर में कोविड-19 अंधेरों का पर्याय बनने को आतुर भी दिख रहा है। लेकिन हम थोड़ी सतर्कता एवं सावधानी से उजालों के पर्व दीपावली को संक्रमण मुक्त कर सकते हैं एवं त्यौहार की खुशी लोगों के साथ साझा कर सकते हैं।

इसके लिए हमें संक्रमण के प्रति एहतियात बरतने की सख्त जरूरत है। इसमें विशेषकर हाथ धोने,मास्क पहनने और दीपावली जैसे त्योहार पर भी 6 फीट की दूरी रखने जैसे नियमों का पालन जरूरी है। इधर दीपावली को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने पोस्टर जारी करते हुए दीपावली व छठ जैसे त्यौहारों  पर बरती जाने वाली उपायों का आवश्यक रूप से ख्याल रखने की अपील की है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Benipatti News| पहले चोरी, फिर बाइक-साइकिल-सामान काटकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 शातिर धराया, चोरी के सामान बरामद, बेनीपट्टी पुलिस की बड़ी सफलता

मंत्रालय ने अपील किया है कि इस घड़ी में हमें खुशियां बांटनी हैं ना कि वायरस और इसके लिए आवश्यक उपायों का पालन जरूर करें। यदि आपके पास मोबाइल फोन,लैपटॉप है तो इसके माध्यम से आॅनलाइन अपने रिश्तेदारों को दीपावली की बधाई दे सकते हैं।

सुरक्षित रहने के लिए रखें ध्यान-

सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार झा ने बताया दीपावली पर सेनिटाइजर के इस्तेमाल के प्रति सचेत रहना जरूरी है। सैनिटाइजर में एल्कोहल होता है। यह आग तेजी से पकड़ता है। दीपक जलाने से पहले इसका इस्तेमाल नहीं करें। आतिशबाजी से दूरी बनायें। यदि दीप जला रहे हों तो सैनिटाइजर को अपने साथ नहीं रखें।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Khajauli News| बाइक लूट...@24घंटे में खुलासा....3 लुटेरे गिरफ्तार, लूटी बाइक भी बरामद

इसे आग से दूर सुरक्षित स्थान पर रखें। इस मौके पर घर में बनाये गये या डिब्बाबंद मिठाईयों का इस्तेमाल करें। दीपावली पर यदि घर पर कोई मेहमान पहुंचते है तो सबसे पहले साबुन पानी से हाथ धुलवायें। गले नहीं लगें व इसकी जगह उनका अभिवादन हाथ जोड़ कर करें। यदि उनके द्वारा कोई गिफ्ट दिया जाता है तो उसे सेनिटाइज कर लें।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें