मार्च,28,2024
spot_img

धान रोपनी करते एक ही परिवार के 3 लोगों समेत मधुबनी में वज्रपात से 6 लोगों की मौत

spot_img
spot_img

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। जिले में गुरूवार को वज्रपात से छह लोगों की मौत हो गई। इसमें बेनीपट्टी के बघार में वज्रपात से तीन लोग झुलस गए। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान बिरौली गांव के कमलेश पासवान के पुत्र 25 वर्षीय परतोष पासवान तौर पर हुई।
जबकि डीहलीशेर के बबलू मुखिया की पत्नी लालो देवी (30) भी वज्रपात से बुरी तरह से झुलस गई।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News | Katra News | मां चामुंडा के दरबार में पहुंचे मंत्री बनने के बाद Kedar Prasad Gupta ने लगाई हाजिरी

जानकारी के अनुसार, प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फुलपरास प्रखंड क्षेत्र के सुगापट्टी गांव में खेत में धान रोपनी धान रोपनी करते एक ही परिवार के 3 लोगों समेत मधुबनी में वज्रपात से 6 लोगों की मौतके लिए बिचड़ा उखाड़ रहे एक ही परिवार के तीन व्यक्ति की मौत हो गई। इसमें 65 वर्षीय पति मुसन यादव, 28 वर्षीय पुत्र संतोष यादव व 26 वर्षीय बहु शुभकला देवी शामिल है।

वहीं, घोघरडीहा प्रखंड क्षेत्र के बेलहा गांव में वज्रपात से पति-पत्नी की मौत हो गई। मृतक 55 वर्षीय सोतिलाल मंडल एवं रहुलिया देवी शामिल है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, हशीश, गांजा, प्रतिबंधित दवा, Indian और Nepali Currency के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार को सुबह में खेत में काम करने के दौरान दोनों पति-पत्नी ठनका के चपेट में आ गए। जिसमें दोनों झुलस कर बेहोश होकर गिर गए। परिजन ने दोनों को इलाज के लिए पीएचसी ले गए। पीएचसी के चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें