अप्रैल,20,2024
spot_img

देशज टाइम्स की खबर पर शव को कब्र से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मुख्य आरोपी धराया

spot_img
spot_img

हरलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। देशज टाइम्स में खबर छपते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने शनिवार की रात ही खबर प्रकाशित होते ही उसे संज्ञान में लेते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। कब्रिस्तान से भी शव निकाली गई। सवाल यह उठता है, पुलिस को सूचना होने के बाद पुलिस अपने कर्तव्य से आखिर किसके दबाव में पीछे हटी थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्य में सुशासन के शासन में पुलिस मस्त क्यों है, यह सवाल पीड़ित के परिवार पूछ रहे हैं….

 

हरलाखी थाना क्षेत्र के सोठगांव गांव अंतर्गत मधुबनी टोला में गांव के दबंगों ने बेदर्दी से मारपीट कर एक किशोर की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद दबंगो ने उक्त किशोर के शव को कब्रिस्तान में ले जाकर दफना दी।

इतना ही नहीं दबंगो ने पीड़ित परिजनों को दो तीन दिनों तक घर से बाहर जाने से रोका गया ताकि थाना पुलिस को इस घटना की खबर ना मिले। घटना बीते 30 सितंबर की बताई जा रही है। इस घटना को सबसे पहले देशज टाइम्स ने उजागर किया। उस आवेदन को दिखाया जो पीड़ित परिवार पुलिस को सौंपकर कार्रवाई की मांग कर रहे थे मगर पुलिस अनदेखी कर रही थी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Laukahi News | घर के बरामदे पर सो रहे अय्यूब की चेहरे में गोली मारकर हत्या, सुबह जब परिजन उठे...सामने पड़ी थी लाश...Bullet Plate

जानकारी के अनुसार घटना के समय मृतक के पिता मो. हबीब राइन साबुन बेचने गए हुए थे। तथा मृतक की मां और भाभी मवेशी के लिए घास काटने बधार गयी हुई थी। इसी बीच तेरह वर्षीय बालक मो अहमद राईन गांव के कुछ बच्चों के साथ खेलते-खेलते मो कासिम राईन के दुकान की ओर चला गया। जहां कासीम राईन ने दुकान से चॉकलेट चोरी करने का इल्जाम लगाते हुए उक्त बालक को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को उनके घर पर जाकर रख दिया। जब मृतक के परिजन घर आए तो देखा की बालक का शव आंगन में रखा हुआ है। तब आसपास के लोगों से इस घटना की जानकारी ली।

कानूनी कार्रवाई के लिए थाना जाना चाह रहे थे लेकिन आरोपी ने थाना जाने से मना करते हुए उन्हें दो दिन तक घर से बाहर निकलने नहीं दिया। फिर शव को ले जाकर कब्रिस्तान में दफना दी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | Khutauna News | मौत बुलाकर लाया ननिहाल...तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला...10 साल के आयुष की Death On The Spot

घटना के दो दिन बाद किसी तरह परिजन मधुबनी जाकर पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया। उसके बाद स्थानीय थाना पुलिस हरकत में आ गई और शनिवार रात घटना के मुख्य आरोपी मो. कासिम राईन को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद रविवार को एएसआइ विनय शर्मा के साथ भारी संख्या में पुलिस बल कब्रिस्तान पहुंची जहां दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त बीएओ नौशाद अहमद के देखरेख में हत्या के पांच दिन बाद शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | Khutauna News | मौत बुलाकर लाया ननिहाल...तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला...10 साल के आयुष की Death On The Spot

इस दौरान शव को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस घटना को लेकर मृतक के पिता मो हबिब राईन ने मो कासिम राईन समेत सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। इधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है। इस बावत थानाध्यक्ष प्रेम लाल पासवान ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को जेल भेज दिया गया है। तथा अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें