अप्रैल,18,2024
spot_img

दिल्ली से रहिका आए युवक की प्रेम प्रसंग में हत्या,हाथ बांध लाश को पेड़ से लटकाया

spot_img
spot_img

दिल्ली से रहिका आए युवक की प्रेम प्रसंग में हत्या,हाथ बांध लाश को पेड़ से लटकायामधुबनी,देशज टाइम्स ब्यूरो। रहिका थाना क्षेत्र के मलंगिया गांव स्थित एक बगीचे में आम के डाली में कुंदन कुमार सिंह की हत्या कर लाश लटकाने की खबर से सनसनी फैल गई।

कुंदन के चाचा धर्मेन्द्र कुमार सिंह के आवेदन पर रहिका थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। चाचा ने कुंदन के हत्या की आशंका जताते हुए बताया है, मेरे भतीजे को घटना की रात ग्यारह बजे दो लड़को के साथ गांव घूमते हुए देखा गया था।

आम के बगीचे में शव लटकते बरामद किया गया। हाथ पीछे से बंधा हुआ था। इधर सूचना मिलते ही थाना पुलिस बगीचे में पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Lok Sabha Elections | RJD का फिर फूटा लालटेन...Bulo Mandal...निकले...JDU में गए... हाथ से छिटक गई रे...

थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पीड़ित ने दो तीन लोगों पर संदेह की जानकारी पुलिस को दिया है।

पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। गांव में ही मौत हुई है। मृतक युवक चार दिन पहले दिल्ली से आया था। पुलिस कुंदन के मोबाइल डिटेल के आधार पर भी जांच कर रही है। घटना का अनुसंधान कई बिंदुओं पर चल रही है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | Basopatti News | एंबुलेंस से उतारा, चिलचिलाती धूप में खुले आसमान के नीचे स्ट्रेचर पर ही छोड़ दिया...ये है Health का बेहोश System...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें