अप्रैल,24,2024
spot_img

दुकान से घर लौट रहे व्यवसायी को एनएच 57 पर अपराधियों ने मारी गोली, PMCH रेफर

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी,देशज टाइम्स न्यूज। भूमि विवाद में दीपावली की रात गोली चली। अपराधियों ने अपनी दुकान पर पूजा कर घर वापस लौट रहे एक पान दुकानदार को गोली मार दी। गंभीर रूप से जख्मी दुकानदार पुरवारी टोल निवासी 40 वर्षीय कमल नारायण यादव को स्थानीय लोगों ने अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद उनके गंभीर स्थिति को लेकर अनुमंडलीय अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। वहां से उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Benipatti News | रजघट्टा में आग की तबाही, बच्चे को बचाने में झुलसी मां...तीन घर राख में जमींदोज

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पुरवारी टोल निवासी कमल नारायण यादव स्थानीय अनुमंडल मुख्यालय स्थित इलाहाबाद बैंक के समीप पान की दुकान चलाते हैं। दीपावली की रात शनिवार को अपनी दुकान पर पूजा कर वे अपने घर वापस लौट रहे थे।

इसी क्रम में गांव के नजदीक नजदीक एनएच-57 पर अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस घटना का कारण भूमि विवाद है। जानकारी के अनुसार दुर्गा पूजा के दौरान भी घायल दुकानदार के साथ भूमि विवाद में मारपीट हुई थी। थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने कहा कि घायल दुकानदार के फर्द ब्यान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Benipatti News| पहले चोरी, फिर बाइक-साइकिल-सामान काटकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 शातिर धराया, चोरी के सामान बरामद, बेनीपट्टी पुलिस की बड़ी सफलता

एसडीपीओ प्रभात कुमार शर्मा ने कहा कि संदेह के आधार पर गिरफ्तारी को लेकर रात से लगातार छापेमारी किया जा रहा है। कहा कि एक सन्देहास्यापद घर पर छापेमारी से पहले परिवार के सभी सदस्य फरार थे और घर मे ताला लटका हुआ था। पुलिस अभी घायल के बयान को सार्वजनिक करने से कतरा रही है।

एसडीपीओ ने कहा कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। इधर, घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है। घायल दुकानदार के स्वजनों में हड़कंप मचा हुआ है। वे घायल को लेकर पीएमसीएच गए हैं। वहीं, इलाके में गोलीबारी की घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani news। Jhanjharpur news। NH 57 पर Virpur से Darbhanga जा रहा मक्का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, Supaul के चालक की मौत, खलासी नाजुक, Read Now

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें