अप्रैल,24,2024
spot_img

छतों पर हुई इबादत की नई सुबह,ईद मनीं, मधुबनी में रोजेदारों की दिखी खास दुनियां

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी,देशज टाइम्स ब्यूरो। जिला मुख्यालय समेत विभिन्न गांवों व मुहल्ले में रोजेदारों की ओर से सोमवार को रमजान के पवित्र महीने के 30 रोजा रखने के बाद ईद मनाई गई। सोमवार की सुबह से ही लोगों ने सहूलियत के हिसाब से नमाज अदा किया।

इस दौरान रोजेदारों की ओर से सोशलडिस्टेसिंग का पालन करते हुए नमाज अदा की। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मस्जिद में महज पांच से सात लोगों ने ही नमाज अदा किया। बांकी के लोग अपने घर में ही नमाज अदा किया।

नमाज अदा करने के लिए सुबह 5ः 30 बजे से 9ः 30 तक नमाज का समय निर्धारित था। निर्धारित समय पर लोगों ने अपने-अपने घरों के छतों पर नमाज आदा किया। लाॅकडाउन के कारण अपने दैनिक मजदूरी से वंचित सैकड़ों मज़दूरों व गरीब परिवार को चिन्हित कर उन्हें ईद मनाने में काम आने वाले समानो का वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें:  Bihar News: 5 दिनों तक...हाय गर्मी...! HOT-DAY जैसे हालात

यह नेक काम अंजूमन इत्तेहाद ए मिल्लत के संयोजक अमानुल्लाह खान,पूर्व वार्ड पार्षद समीतुल्लाह खान ने अपने सहयोगियों के साथ मिल कर ईद किट का वितरण किया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें