अप्रैल,24,2024
spot_img

बिस्फी में महावीर जन्मोत्सव शुरू, ढोल,पीपही, बैंड पार्टी के साथ श्रद्धालुओं की निकली कलश यात्रा

spot_img
spot_img
spot_img

बिस्फी देशज रिपोर्टर,/ मधुबनी ब्यूरो। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के शिवौल गांव में चार दिवसीय महावीर जन्मोत्सव को लेकर बुधवार को नवयुवक महावीर झंडा समिति शिवौल की देखरेख में विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई।

इसमें भारी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया लोहरा गांव स्थित कमला नदी में कलश में जल ग्रहण कर विभिन्न गांव का भ्रमण करते हुए महावीर झंडा स्थल पर दर्जनों पंडितों की उपस्थिति में वेदों मंत्र उच्चारण के साथ कलश स्थापित किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने जय हनुमान जय श्री राम हर हर महादेव की जय कार से पूरा क्षेत्र गुंजायमान कर दिया।

पारंपरिक ढोल,पीपही बैंड पार्टी से श्रद्धालुओं ने कलश शोभायात्रा निकाली गांव व आसपास इलाके के श्रद्धालु ने पाप का नाश हो धर्म की जय हो कि जयकारा लगा रहे थे। सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं व कुमारी कन्या आयोजन स्थल पर जुटने लगे थे रंग-बिरंगे परिधानों से लैस होकर श्रद्धालु पहुंचे थें। श्रद्धालुओं का जत्था माथे पर कलश रखकर यात्रा की समिति के अध्यक्ष जय कुमार यादव सहित कई सदस्यों ने बताया कि 38 महोत्सव मनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Khajauli News| बाइक लूट...@24घंटे में खुलासा....3 लुटेरे गिरफ्तार, लूटी बाइक भी बरामद

इस पुनीत पावन पर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। कोविड-19 को देखते हुए मास्क एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करने का निर्देश देते रहे समिति द्वारा कीर्तन भजन सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।

इस मौके पर अमित कुमार यादव,श्रवण यादव,संतोष कुमार,राजेश कुमार यादव पिंटू कुमार यादव करण कुमार यादव लक्ष्मण यादव महेश यादव अबोध यादव संतोष कुमार प्रमोद यादव बहु नंदन प्रसाद यादव गंगा यादव मुनी लाल यादव किशन यादव ललित पासवान दिनेश राम सहित भारी संख्या में लोग शामिल थे।

यह भी पढ़ें:  Madhubani news। Jhanjharpur news। NH 57 पर Virpur से Darbhanga जा रहा मक्का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, Supaul के चालक की मौत, खलासी नाजुक, Read Now

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें