अप्रैल,18,2024
spot_img

बिस्फी में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाले, महीनों से फरार 3 आरोपी गिरफ्तार

spot_img
spot_img

बिस्फी रिपोर्टर, देशज टाइम्स/मधुबनी ब्यूरो। स्थानीय थाना पुलिस ने मारपीट में बचे हुए तीन एवं नामजद आरोपी को पतौना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, कुछ महीने पहले विजयचंद्र घोष पर उस समय पीछे से सर एवं गर्दन पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। जब वह चंद्रवाना गांव से अपने घर वापस लौट रहे थे। इस तरह से हुई जानलेवा हमला में घोष बुरी तरह से घायल हो गए थे।

घटना को लेकर बिस्फी थाना में बिजय चंद्र घोष के पुत्र परितोष कुमार के आवेदन पर रविन्द्र यादव,अशोक यादव,रामबहादुर यादव सहित सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसमें पुलिस ने तत्परता से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुके थें।

यह भी पढ़ें:  Madhubani news। Patna Accident में ससुर और दामाद की मौत, Harlakhi पहुंचा शव, कोहराम

वहीं, नामजद अन्य फरार आरोपी राम अधिकारी यादव, खुशी लाल यादव,कोशी यादव को गिरफ्तार किया गया। पतौना ओपी प्रभारी बिजय पासवान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को आगे की करवाई के लिए जेल भेज दिया गया है।बिस्फी में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाले, महीनों से फरार 3 आरोपी गिरफ्तार

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें