अप्रैल,20,2024
spot_img

बिस्फी में विद्यापति स्मारक भवन सहित कई ऐतिहासिक जगहों को मिलेगा पर्यटन का दर्जा

spot_img
spot_img

बिस्फी, देशज टाइम्स मधुबनी ब्यूरो। बिस्फी के नवनिर्वाचित विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के रघौली,चहुटा,परसौनी,सिमरी,बिस्फी भैरवा, नरसाम,तिसी सहित कई क्षेत्रों का भ्रमण कर एनडीए के पक्ष में मतदान करने पर लोगों को धन्यवाद दिया।

मौके पर आम लोगों से मिलते हुए विधायक श्री बचोल ने कहा कि वह बिस्फी का बेटा बनकर सभी लोगों की सेवा करेंगे। बिस्फी विधानसभा के सभी समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास करेंगे। क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित भाव से काम करने का आश्वासन आम लोगों को दिया।

उन्होंने बाढ़, सुखाड़ के निदान के साथ-साथ प्रखंड क्षेत्र के विद्यापति स्मारक भवन सहित कई ऐतिहासिक जगहों को पर्यटन का दर्जा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Laukahi News | घर के बरामदे पर सो रहे अय्यूब की चेहरे में गोली मारकर हत्या, सुबह जब परिजन उठे...सामने पड़ी थी लाश...Bullet Plate

मौके पर सिमरी मंडल अध्यक्ष अभिजीत पासवान,राज किशोर मिश्र,रामसकल यादव,मुन्ना ठाकुर,अविनाश पासवान,सुभाष चंद्र झा,अखिलेश झा, अशोक पासवान,मो. कलीमुद्दीन शम्स,शंभू ठाकुर,गौरव ठाकुर,संदीप यादव,डॉ रमाशंकर मेहता,डॉ रंजीत कुमार राणा,मनोज यादव,राम नरेश यादव, चंद्रवीर यादव, प्रकाश झा,सूजयू यादव सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह नवनिर्वाचित विधायक को पाग,दोपट्‌टा, माला से भव्य स्वागत किया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें